फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   challenge to save series

फिर सीरीज बचाने की चुनौती

Thu, 27 Dec 2012 11:55 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Thu, 27 Dec 2012 11:55 PM IST
विज्ञापन
challenge to save series
पाकिस्तान के खिलाफ दो ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच हार चुकी भारतीय टीम के लिए शुक्रवार को खेले जाने वाला मुकाबला सम्मान और सीरीज बचाने की चुनौती होगा। भारत यदि दूसरा टी-20 मैच भी हार जाता है तो वह न सिर्फ यह सीरीज हार जाएगा बल्कि इससे उसकी हार की हैट्रिक भी हो जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले भारत इंग्लैंड से दो टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच हार गया था। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों के कारण टीम को शर्मसार होना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच कुल चार मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने तीन जीते और एक हारा है। पहले मैच में ओपनर गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सका था।

विज्ञापन


इस मैच में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन को बाहर बिठाकर रणनीतिक रूप से भी कुछ गलतियां की थी। ऐसे में अश्विन का दूसरा मुकाबले में खेलना तय माना जा रहा था। यदि अश्विन टीम में शामिल होते हैं तो आलराउंडर रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में खेले गए पहले मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज कर रहे मेरठ के मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार सभी के लिए सरप्राइज पैकेज रहे, जिन्होंने शुरुआती तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को करारा झटका दिया था। भुवनेश्वर से दूसरे मुकाबले में भी ऐसे ही सरप्राइज की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम बड़े हुए मनोबल के साथ भारत का सामना करना उतरेगी। मेहमान टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज भी शानदार फार्म में चल रहे हैं जो भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।   


पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने चेन्नई में किया अभ्यास

पाकिस्तान के वन-डे कप्तान मिस्बाह उल हक और वन-डे टीम के छह अन्य खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम के ‘बी’ मैदान में अभ्यास किया। कप्तान मिस्बाह, यूनुस खान, अजहर अली, इमरान फरहत, अनवर अली, वहाब खान और सोहेल बुधवार देर रात दिल्ली से यहां पहुंचे थे। इन खिलाड़ियों का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मैच यहां 30 दिसंबर को खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed