Chahal-Dhanashree Divorce: तलाक के लिए कोर्ट पहुंचे चहल की टी-शर्ट क्यों आई चर्चा में? मैसेज पढ़कर चौंक जाएंगे
जो वीडियो सामने आया है, उसमें चहल की टीशर्ट पर- 'बी योर ओन शुगर डैडी' लिखा है। इसका अर्थ यह है कि अपनी वित्तीय जिम्मेदारी खुद लें।
Please wait...
विस्तार
दरअसल, जो वीडियो सामने आया है, उसमें चहल की टीशर्ट पर- 'बी योर ओन शुगर डैडी' लिखा है। इसका अर्थ यह है कि अपनी वित्तीय जिम्मेदारी खुद लें। किसी के उपहार या सहायता पर निर्भर न रहें। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह तरह की बातें चल रही हैं। फैंस का कहना है कि यह धनश्री पर कटाक्ष है। यह संदेश उन्हीं के लिए है। धनश्री और चहल के तलाक पर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दोनों के तलाक की अब तक वजह सामने नहीं आ सकी है। इसी कड़ी में चहल हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान आरजे महवश के साथ दिखे थे। दोनों एकसाथ फाइनल मैच देखने दुबई पहुंचे थे। महवश ने चहल के साथ टीम इंडिया की जीत के फोटोज और वीडियो भी शेयर किए थे। इसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया था।
What kind of Cold War is this? Look at Chahal’s T-shirt! 😭😂 pic.twitter.com/1IlyxHiIh0
— Aaraynsh (@aaraynsh) March 20, 2025
"Be Your Own Sugar Daddy"#YuzvendraChahal's choice of t-shirt after paying ₹4.75 Crore.pic.twitter.com/pL5btNTHT2
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) March 20, 2025
Yuzvendra Chahals t-shirt while coming out of court after his divorce hearing seems to send a message. pic.twitter.com/51gYlcvwRt
— the dude (@the_shrewd_dude) March 20, 2025
Chahal coming out of the court after divorce.
— Lucifer (@LuciferCric) March 20, 2025
Yuzi wearing a t-shirt:
- "Be Your Own Sugar Daddy" 😭🥶#YuzvendraChahal pic.twitter.com/FjF7x2fbPJ
Yuzi Chahal’s t-shirt 😭
— Sann (@san_x_m) March 20, 2025
He went to court for an alimony verdict wearing this. 😂 pic.twitter.com/iixqwwe4iC
This is hilarious!! T-shirt of Yujvendra Chahal😬 pic.twitter.com/GJlB8AkWvL
— Parag Jain (@pgjain22) March 20, 2025
दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। चहल और धनश्री के तलाक पर चहल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, 'कोर्ट ने तलाक की डिक्री मंजूर कर ली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पक्ष पति-पत्नी नहीं रहे।' पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे थे। दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
इसके बाद हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल और धनश्री को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया था। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा था कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें आईपीएल में हिस्सा लेना है।