{"_id":"68bee80a55879ef5240ef1f9","slug":"central-zone-make-four-changes-in-their-squad-for-duleep-trophy-final-against-south-zone-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: फाइनल के लिए मध्य क्षेत्र ने टीम में किए चार बदलाव, 11 सितंबर से दक्षिण क्षेत्र से होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: फाइनल के लिए मध्य क्षेत्र ने टीम में किए चार बदलाव, 11 सितंबर से दक्षिण क्षेत्र से होगा सामना
Mon, 08 Sep 2025 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:58 PM IST
सार
मध्य क्षेत्र की टीम पांच दिवसीय दलीप ट्रॉफी फाइनल में 11 से 15 सितंबर तक बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर दक्षिण क्षेत्र से भिड़ेगी। दोनों टीम ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले ड्रॉ खेलकर पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
रजत पाटीदार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के लिए टीम में चार बदलाव किए हैं। मध्य क्षेत्र को यश ठाकुर, खलील अहमद, हर्ष दुबे और मानव सुथार की जगह बदलाव करने पड़े हैं। यह चारों खिलाड़ी भारत ए टीम में शामिल हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में चार दिवसीय दो मैच खेलने हैं। यह मुकाबले 16 से 26 सितंबर के बीच खेले जाएंगे।
मध्य क्षेत्र ने विदर्भ के तेज गेंदबाज नचिकेत भूटे और मध्य प्रदेश के कुमार कार्तिकेय सिंह को टीम में शामिल किया है। भूटे विदर्भ टीम के अपने साथी यश ठाकुर की जगह लेंगे जबकि बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिकेय को हर्ष दुबे की जगह चुना गया है। मध्य क्षेत्र के चयनकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर अजय सिंह कुकना को खलील अहमद और मानव सुथार की जगह टीम में शामिल किया है।
पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में पहुंचा था मध्य क्षेत्र
मध्य क्षेत्र की टीम पांच दिवसीय दलीप ट्रॉफी फाइनल में 11 से 15 सितंबर तक बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर दक्षिण क्षेत्र से भिड़ेगी। दोनों टीम ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले ड्रॉ खेलकर पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बनाई। मध्य क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र के साथ ड्रॉ खेला, जबकि दक्षिण क्षेत्र और उत्तर क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल भी बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
मध्य क्षेत्र टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), आयुष पांडे, दानिश मालेवार, शुभम शर्मा, संचित देसाई, यश राठौड़, नचिकेत भूटे, कुमार कार्तिकेय सिंह, आदित्य ठाकरे, उपेंद्र यादव, अजय सिंह कुकना, अक्षय वाडकर, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और सारांश जैन।