पृथ्वी शॉ के शतक पर झूमी मुंबई, लोगों ने आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वंडर ब्वॉय पृथ्वी शॉ ने शानदार डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़ा। जिसके बाद मुंबई स्थित उनके घर के नजदीक आतिशबाजी के साथ जमकर जश्न मनाया गया। पटाखे फोड़े गए। लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं है।
बता दें कि राजकोट में खेले जा पहले टेस्ट में सलामी बल्लेबाज शॉ ने 154 गेदों का सामना करते हुए 19 चौकों की मदद से 134 रन की शानदार पारी खेली। मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि 3 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल शू्न्य पर आउट होकर पवेलियन चले गए। इसके बाद पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा की सलामी जोड़ी ने स्कोर को बढ़ाया।
इसके बाद 51वें ओवर की दूसरी गेंद पर बिशो ने खुद की गेंद पर कैच लपककर शॉ को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ओपनर शॉ ने पुजारा के साथ मिलकर उन्होंने 206 रन की साझेदारी की। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए हैं। फिलहाल, विराट कोहली 72* और ऋषभ पंत 17* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
Celebrations near #PrithviShaw 's residence in Mumbai after the batsman scored a 100 on debut in the first test against the West Indies #INDvsWI pic.twitter.com/yVXYQRkun7
— ANI (@ANI) October 4, 2018