{"_id":"5cda8d85bdec22071b389f82","slug":"ceat-awards-virat-kohli-gets-international-batsman-and-cricketer-of-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup से पहले भारतीय कप्तान की धूम, कोहली चुने गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup से पहले भारतीय कप्तान की धूम, कोहली चुने गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Tue, 14 May 2019 03:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 14 May 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ‘सिऐट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) इंटरनेशनल’ अवार्ड 2019 में साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। हालांकि सोमवार को यहां हुए शानदार कार्यक्रम में भारतीय कप्तान अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए।
विज्ञापन
अपने समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कोहली 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप में भारत की अगुवाई करेंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
सिऐट ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को बेहतरीन गेंदबाजी एवं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को टी20 में उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल को साल का सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर जबकि कुलदीप यादव को बेहतरीन प्रदर्शन का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
आशुतोष अमन को साल के सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत को 1983 के विश्व कप में मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ को ‘सीसीआर इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।