{"_id":"5be03e1fbdec2269ab3a110b","slug":"carl-hooper-angry-on-star-players-like-chris-gayle-and-sunil-narine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल-नरेन जैसे स्टार खिलाड़ियों पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- 'देश के लिए न खेलना शर्म की बात'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल-नरेन जैसे स्टार खिलाड़ियों पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- 'देश के लिए न खेलना शर्म की बात'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
carl hooper
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने कहा है कि यह शर्म की बात है कि शीर्ष कैरेबियाई खिलाड़ियों की देश की ओर से खेलने में दिलचस्पी नहीं है। क्रिस गेल, आंद्रे रसल और सुनील नारायण जैसे खिलाड़यों के बिना भारत आई वेस्टइंडीज की विश्व टी20 चैंपियन टीम को रविवार को यहां ईडन गार्डन्स में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
खिलाड़ी चोटों या फिर 'निजी समस्याओं' के कारण नहीं खेल रहे। इन निजी समस्याओं में क्रिकेट बोर्ड के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद की अहम भूमिका है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने हूपर ने यहां पहले टी20 के इतर कहा, 'यह स्पष्ट है कि उनकी वेस्टइंडीज की ओर से खेलने में दिलचस्पी नहीं है। यह शर्मनाक है।'
भारत के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज की टीम में पदार्पण करने वाले तीन खिलाड़ी शामिल थे। फाबियान एलेन ने भी इस मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और सर्वाधिक 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम हालांकि आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
युवा टीम का समर्थन करते हुए 51 साल के हूपर ने कहा, 'अगर हमारे सीनियर खिलाड़ी खेलते तो भारत के लिए आसान नहीं होगा। यह युवा टीम है और उन्हें समय की जरूरत है।' इस साल वेस्टइंडीज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम आठ मैचों में से सिर्फ दो में ही जीत दर्ज कर पाई है। जुलाई-अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ अमेरिका में हुई पिछली सीरीज में टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।