{"_id":"68c1b8d6d25e8e3719046379","slug":"captain-suryakumar-yadav-says-team-was-excited-about-their-clash-against-arch-rivals-pakistan-in-asia-cup-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: 'सभी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उत्साहित हैं', अगले मुकाबले को लेकर बोले कप्तान सूर्यकुमार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: 'सभी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उत्साहित हैं', अगले मुकाबले को लेकर बोले कप्तान सूर्यकुमार
Wed, 10 Sep 2025 11:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:13 PM IST
सार
भारतीय टीम का अगला मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला ऐसे समय हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि टीम में सभी लोग पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले के लिए उत्साहित हैं। भारत ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत यूएई पर जीत के साथ की है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला ऐसे समय हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं।
विज्ञापन
यूएई को नौ विकेट से हराकर की विजयी शुरुआत
भारत ने यूएई को नौ विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया जिसके आगे यूएई के बल्लेबाज एक पल भी चुनौती पेश नहीं कर सके। यूएई की टीम 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन बना पाई जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 4.3 ओवर यानी महज 27 गेंदों में एक विकेट पर 60 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सूर्यकुमार ने बताया, क्यों लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि हम देखना चाहते थे कि पिच किस तरह की है। यही दूसरी पारी में भी वैसी ही थी। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और हम मैदान पर इसी तरह रवैया और ऊर्जा चाहते थे जो हासिल करने में सफल रहे। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का हिस्सा थे और अब एशिया कप में भी खेल रहे हैं। विकेट दिखने में अच्छा लगा, लेकिन यह धीमा था और स्पिनरों ने भूमिका निभाई।

सूर्यकुमार ने कहा, फिलहाल दुबई में काफी गर्मी है, लेकिन कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें हार्दिक, शिवम दुबे और बुमराह से अच्छा समर्थन मिला। अभिषेक शर्मा फिलहाल दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं और उन्होंने टोन सेट किया है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि हम 200 रन का पीछा कर रहे हैं या 50 रन का, अभिषेक अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या इस प्रदर्शन से वह पाकिस्तान को संदेश दे रहे हैं, जिनके खिलाफ टीम को ग्रुप चरण का अगला मैच खेलना है। इस पर सूर्यकुमार ने कहा, हम सभी उत्साहित हैं और सभी लोग अच्छा मैच खेलना चाहते हैं। सभी इसके लिए (पाकिस्तान के खिलाफ मैच) उत्सुक हैं।