फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Pat Cummins said Australia might target India with a barrage of short-pitched deliveries in Brisbane

IND vs AUS: मैच से पहले कमिंस के बड़े बोले, भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्टपिच गेंदों से परेशान करने की चेतावनी दी

Fri, 13 Dec 2024 06:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Dec 2024 06:42 PM IST
सार

भारत के पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद कमिंस की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, उन्होंने दूसरे मैच में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मिली 10 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Captain Pat Cummins said Australia might target India with a barrage of short-pitched deliveries in Brisbane
पैट कमिंस - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी दी है। कमिंस ने कहा कि एडिलेड की तरह तीसरे टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाजों को शॉर्टपिच गेंदों का सामना करना होगा। भारत के पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद कमिंस की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, उन्होंने दूसरे मैच में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मिली 10 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि क्या तीसरे टेस्ट में भी भारत को अतिरिक्त बाउंस मिलेगी? इस पर कमिंस ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, एडिलेड टेस्ट में यह रणनीति कारगर रही। यह प्लान बी के रूप में हमेशा जेहन में रहता है। अगर यह वाकई उन्हें असहज बना रहा था तो हम इसे प्लान ए भी बना सकते हैं। एडिलेड में यह असरदार रहा और मुझे यकीन है कि तीसरे टेस्ट में भी काम करेगा।

कमिंस ने जसप्रीत बुमराह का आत्मविश्वास के साथ सामना करने वाले अपने बल्लेबाजों की भी तारीफ की जो पर्थ टेस्ट में ऐसा नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा, हम पेशेवर क्रिकेटर हैं और इसके लिए तैयार रहते हैं। हमारे खिलाड़ी हर चुनौती का सामना करने को तत्पर रहते हैं, चाहे हालात जो हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस को स्मिथ के फॉर्म में लौटने का भरोसा 
अनुभवी स्टीव स्मिथ ने अभी तक सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन कमिंस को यकीन है कि वह जल्दी ही फॉर्म में लौटेंगे। उन्होंने कहा, 'वह नेट्स पर अच्छा कर रहा है। मुझे यकीन है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। वह काफी अनुभवी है और अच्छी पारी ज्यादा दूर नहीं है।' ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए आक्रामक खेलने की रणनीति अपनाने को कहा था, लेकिन कमिंस ने कहा कि बल्लेबाजी रणनीति व्यक्तिगत पसंद का मामला है।
विज्ञापन

कमिंस बोले - कप्तान के तौर पर दबाव होगा 
कमिंस ने स्वीकार किया कि कप्तान होने के नाते उन पर हमेशा दबाव होगा लेकिन उन्होंने कहा कि इस दबाव के साथ जीना उन्होंने सीख लिया है। उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट खेलते समय हमेशा दबाव रहता है। कप्तान होने पर काफी जिम्मेदारी आप पर होती है। इसमें कोई नई बात नहीं है। पर्थ टेस्ट में हम अच्छा नहीं खेल सके और आलोचना लाजमी थी। कुछ सही थी तो कुछ नहीं लेकिन आपको पता है कि जो सही नहीं है, उसे खारिज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed