फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   captain kohli says after winning team india

जानिए, टीम इंडिया की जीत पर क्या बोले कैप्टन कोहली?

Wed, 10 Jul 2013 08:29 PM IST
पोर्ट आफ स्पेन/एजेंसी
पोर्ट आफ स्पेन/एजेंसी Updated Wed, 10 Jul 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
captain kohli says after winning team india

वर्षा बाधित मैच में श्रीलंका को 81 रनों के बड़ अंतर से हराने वाली टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

विज्ञापन


श्रीलंका पर शानदार जीत हासिल करने के बाद कोहली ने कहा कि फाइनल में भी टीम इसी मूमेंटम को जारी रखेगी।

विराट ने मैच के बाद कहा कि इस तरह से टूर्नामेंट में वापसी करना और अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचने से वह बहुत खुश हैं। उन्हें अपनी टीम पर गर्व है।

चोटिल महेंद, सिंह धोनी की अनुपस्थिति में कप्तानी संभाल रहे विराट ने कहा कि हमारी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जब तीन अच्छी टीमें एक टूर्नामेंट में खेल रही हों तो कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन


हम वर्षा के कारण मैच में बाधा से परेशान नहीं थे। हमारे प्रदर्शन ने बस यह दिखाया है कि जब कोई टीम अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करती है तो क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह मैच टूर्नामेंट में बने रहने के हिसाब से काफी महत्पवूर्ण था। यदि टीम इस मैच को हारती तो वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाती लेकिन वर्षा बाधित इस मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल कर ली।

विराट ने बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जब मैं और रोहित खेल रहे थे तो हम अपना अपना निजी खेल खेलना चाहते थे क्योंकि हमारे पास काफी विकेट बचे हुए थे।

इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम भी हमारे समर्थन में रहा। गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया, मैं उन सभी को पूरा श्रेय देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed