फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Harmanpreet Kaur touching ICC Chairman Jay Shah's feet at the stage after Womens World cup title win

Harmanpreet Kaur: भावुक हरमनप्रीत ने ट्रॉफी लेते वक्त छुए जय शाह के पैर, आईसीसी अध्यक्ष ने इस तरह रोका; VIDEO

Mon, 03 Nov 2025 01:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Nov 2025 01:28 AM IST
सार

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर जब आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से ट्रॉफी लेने आईं तो भावुक हरमनप्रीत ने शाह के पैर छुए, लेकिन आईसीसी अध्यक्ष ने तुरंत ही ऐसा करने से उन्हें रोका।

विज्ञापन
Captain Harmanpreet Kaur touching ICC Chairman Jay Shah's feet at the stage after Womens World cup title win
भारतीय महिला टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने रविवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत टीम को मिली इस खिताबी जीत के बाद मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी टीम की पूर्व सदस्य अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सकीं और इनके आंसू छलक पड़े। खिताबी जीत के बाद एक ऐसा वाक्या देखने मिला जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर जब आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से ट्रॉफी लेने आईं तो भावुक हरमनप्रीत ने शाह के पैर छुए, लेकिन आईसीसी अध्यक्ष ने तुरंत ही ऐसा करने से उन्हें रोका। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

52 साल में पहली बार भारत ने जीता खिताब
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। इस मैच में दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न
भारतीय टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। टीम ने ट्रॉफी के साथ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के चारों ओर चक्कर लगाए और प्रशंसकों का टूर्नामेंट के दौरान लगातार टीम का समर्थन करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed