{"_id":"5fca0fb98ebc3ecf8d6d0507","slug":"cape-town-odi-postponed-after-sa-player-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvENG: मैच से ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव निकला खिलाड़ी, आनन-फानन में टला पहला वन-डे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvENG: मैच से ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव निकला खिलाड़ी, आनन-फानन में टला पहला वन-डे
Fri, 04 Dec 2020 04:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 04 Dec 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वन-डे को स्थगित कर दिया गया है। क्रिकबज के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी वजह से इस तरह का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, दोनों टीमों के बीच पहला वन-डे आज (शुक्रवार को) ही केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाना था। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'एक खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण इस तरह का फैसला लिया गया है। वन-डे मैच से ठीक एक दिन पहले उस खिलाड़ी को कोरोना से संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों टीमों के मैच अधिकारियों ने सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के हितों में इस फैसले पर सहमति व्यक्त की। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच स्थगित वन-डे रविवार को होगा। मतलब दो वन-डे लगातार होंगे। मालूम हो कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने 3-0 से टी-20 सीरीज जीती थी।