फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CAN vs NEP: Canada defeated Nepal with Heligers bowling, Nicholas scored a half-century, Ravinder hit 41 runs

CAN vs NEP: हेलिगर की गेंदबाजी से कनाडा ने नेपाल को हराया, निकोलस ने बनाया अर्धशतक, रविंदर पाल भी चमके

Tue, 28 May 2024 10:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 May 2024 10:49 PM IST
सार

त्रिनिदाद में ओमान ने पापुआ न्यू गिनी के 137 रन के स्कोर को पांच गेंद शेष रहते हासिल किया और तीन विकेट से जीत दर्ज की। तारोबा में नामीबिया ने निको डेविन के 54 रन की बदौलत युगांडा को पांच विकेट से हराया।

विज्ञापन
CAN vs NEP: Canada defeated Nepal with Heligers bowling, Nicholas scored a half-century, Ravinder hit 41 runs
निकोलस किर्टन (कनाडा) - फोटो : instagram

विस्तार

तेज गेंदबाज डाइलन हेलिगर के चार विकेट की मदद से कनाडा ने मंगलवार को यहां टी-20 विश्वकप से पूर्व अपने पहले अभ्यास मैच में नेपाल को 63 रन से हराया। टी-20 विश्वकप में पदार्पण करने जा रहे कनाडा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस किर्टन (51) के अर्धशतक और रविंदर पाल सिंह की 17 गेंद में नाबाद 41 रन की पारी से सात विकेट पर 183 रन बनाए। हेलिगर (4/20) ने इसके बाद नेपाल के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त किया और पूरी टीम तीन गेंद शेष रहते 120 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


आरोन जॉनसन का विकेट जल्द गंवाने के बाद किर्टन और नवनीत धालीवाल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके पारी को संभाला। हेलिगर (नाबाद 13) ने बल्ले से भी योगदान दिया और रविंदर पाल के साथ आठवें विकेट के लिए 48 रन की अटूट साझेदारी की। चौंतीस साल के हेलिगर ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए नेपाल की पारी को समेटा। नेपाल की ओर से कुशाल मल्ला शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने 30 गेंद में 37 रन बनाए। नेपाल के सात बल्लेबाज दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


ओमान की तीन विकेट से जीत
त्रिनिदाद में ओमान ने पापुआ न्यू गिनी के 137 रन के स्कोर को पांच गेंद शेष रहते हासिल किया और तीन विकेट से जीत दर्ज की। तारोबा में नामीबिया ने निको डेविन के 54 रन की बदौलत युगांडा को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed