फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Can Rahul Dravid will become indian cricket coach replacing ravi shastri? BCCI Chief Sourav Ganguly gives big update

खुलासा: क्या रवि शास्त्री की जगह द्रविड़ बनेंगे टीम इंडिया के कोच? बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने दिया बड़ा बयान

Tue, 14 Sep 2021 03:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Sep 2021 03:10 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने ढेरों उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन दोनों की जोड़ी अभी तक कोई भी बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। 

विज्ञापन
Can Rahul Dravid will become indian cricket coach replacing ravi shastri? BCCI Chief Sourav Ganguly gives big update
राहुल द्रविड़-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने ढेरों उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन दोनों की जोड़ी अभी तक कोई भी बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। ऐसे में यूएई और ओमान में होने वाला आगामी टी-20 विश्व कप दोनों के लिए बेहद अहम है। ऐसी अटकलें हैं कि वर्ल्ड कप के परिणाम के मुताबिक ही दोनों की आगे की राहें तय होंगी। हालांकि बीसीसीआई की तरफ इसे लेकर अभी तक कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। 

विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री का भारतीय टीम के कोच के तौर पर कार्यकाल खत्म हो जाएगा और रिपोर्ट के मुताबिक वह इसे आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं, ऐसे में राहुल द्रविड़ के कोच बनने को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मामले में अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने दी टेलीग्राफ से बातचीत में कहा, 'उन्होंने द्रविड़ से इस संबंध में अभी तक कोई चर्चा नहीं की है। मुझे लगता है कि वह इसे स्थायी तौर पर करने में रुचि नहीं रखता है। लेकिन हमने अभी तक इसपर मुख्य रूप से कोई बात नहीं की है। हम जब समय आएगा तब देखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के डायरेक्टर हैं। लेकिन इससे पहले वह इंडिया ए और इंडिया अंडर-19 टीम को कोचिंग दे चुके हैं। उनकी कोचिंग में पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली टीम ने 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। द्रविड़ को अक्सर भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें हाल ही में रवि शास्त्री की गैरमौजूदगी में श्रीलंकाई दौरे पर भारतीय टीम का कोच बनाकर भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed