फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   can Mustafizur Rahman flop in internatonal cricket

शुरुआत इतनी धमाकेदार तो क्या फ्लॉप भी उतने ही तेजी से होंगे!

Tue, 23 Jun 2015 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
can Mustafizur Rahman flop in internatonal cricket

बांग्लादेश क्रिकेट टीम आज अपनी सफलता के सातवें आसमान पर है और उसे इस मुकाम पर पहुंचाने में बड़ा हाथ 19 साल के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का है जिन्होंने पहले दो वनडे मैचों में टीम इंडिया को खूब छकाया और टीम को ऐतिहासिक सफलता दिला दी।

विज्ञापन


हालांकि टीम उनके आने से पहले से ही शानदार खेल दिखा रही थी और वह अपनी धरती पर जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को धूल चटा चुकी थी। लेकिन भारतीय टीम पर मिली बड़ी सफलता इस लिहाज से अहम है क्योंकि यह बाकी टीमों से कहीं ज्यादा मजबूत और ऊपरी रैंकिंग वाली टीम थी।
विज्ञापन


अपने पहले लगातार दो मैचों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के जरिए अपने वनडे करियर का आगाज किया और उस मैच में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिया और भारत 46 ओवर में 228 रन बनाकर आउट हो गया। इसके बाद इसी गेंदबाज ने फिर दूसरे वनडे में भी अपना कहर दिखाया और टीम इंडिया एक बार फिर उनके आगे नतमस्तक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में टीम इंडिया की लुटिया डुबोने वाला तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने जिस अंदाज में शुरुआत की है उसे एक स्वप्निल शुरुआत कही जा सकती है। लेकिन इस युवा गेंदबाज ने जिस धुंआधार रफ्तार से आगाज किया तो उससे एक कयास यह भी लगाया जा सकता है कि कहीं वह उतनी ही तेजी से फ्लॉप तो नहीं हो जाएंगे। जानते हैं कैसे?

रहमान ने जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा वह भी जल्द फुस्स हो गया

can Mustafizur Rahman flop in internatonal cricket

तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने पहले 2 वनडे मैचों में कुल 11 विकेट झटककर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना ‌दिया है। उन्होंने पहले वनडे में 5 और दूसरे वनडे में 6 विकेट झटके। वनडे इतिहास में किसी भी गेंदबाज के करियर की सबसे विस्फोटक शुरुआत है।

उनसे पहले विस्फोटक शुरुआत की ‌थी जिम्बाब्वे टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रायन विटोरी ने। उन्होंने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले 2 वनडे मुकाबले में 10 विकेट झटकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। पहले मैच में 30 रन देकर 5 विकेट झटके फिर अगले मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए 20 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। विटोरी के रिकॉर्ड को अब मुस्ताफिजुर रहमान ने तोड़ दिया।

विटोरी ने जिस अंदाज में शुरुआत की थी उसे आगे जारी नहीं रख पाए और जल्द ही टीम से बाहर भी हो गए। आज से 4 साल पहले उन्होंने विस्फोटक शुरुआत की थी लेकिन आज तक वह टीम के लिए महज 17 मैच ही खेल सके। इन 17 मैचों में उनके खाते में सिर्फ 24 विकेट ही दर्ज हुए। वह इस साल वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

इस गेंदबाज ने पहले 2 वनडे में 5-5 विकेट लिए लेकिन उसके बाद वह लय से भटकते नजर आए और जल्द ही टीम में अपनी जगह गंवा दी।  हालांकि उनके करियर की ‌दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने दो बार लगातार 5 विकेट झटकने के बाद अपने खेले लगातार 5 मैचों में 2-2 विकेट निकाले। उनकी गेंदबाजी की रफ्तार कुंद पड़ने लगी और अगले 4 वनडे मैचों में 1-1 विकेट ही झट‌क पाते थे।

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शुरुआत करने वाले विटोरी अब लय से भटक चुके थे और अपने खेले अंतिम 6 मैचों में एक विकेट भी नहीं झटक पाए।

एक और गेंदबाज ने अपने शुरुआत में टीम इंडिया पर ढाया था कहर

can Mustafizur Rahman flop in internatonal cricket

ऐसा नहीं है कि क्रिकेट के मैदान पर शानदार आगाज के बाद गेंदबाजों का जल्द ही अपने लय से भटक जाना एकाध बार हुई हो। पहले भी कई गेंदबाज जानदार शुरुआत के बाद अपनी लय से भटक गए। ब्रायन विटोरी के अलावा श्रीलंका के चमत्कारिक फिरकी गेंदबाज अजंता मेंडिस की करिश्माई शुरुआत को कौन भूल सकता है।

यह भी इत्तेफाक है कि उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज टीम इंडिया के खिलाफ ही किया था। 2008 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करते ‌हुए अपने पहले मैच में कुल 8 विकेट झटके जो टेस्‍ट में किसी श्रीलंकाई गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत रही थी। उन्होंने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 26 विकेट झटके जो किसी गेंदबाज के पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटकने का विर्ल्ड रिकॉर्ड है।

अपने कैरम बॉल से चर्चा में आने वाले मेंडिस जल्द ही अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से गायब भी हो गए। ऐसे ही कई और भी गेंदबाज हैं जिन्होंने शुरुआत तो गजब की कि लेकिन जल्द ही उनका जलवा जाता रहा।

अगर बांग्लादेश के इस उभरते गेंदबाज को सफलता का चस्का जल्द नहीं लगता है तो उनका करियर आगे बढ़ सकता है। लेकिन अगर वह इस शुरुआती सफलता में ही उलझ गए तो उनका करियर भी अन्य गेदबाजों की तरह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed