फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Can England cricket team win ICC World cup for the first time

महज 100 दिन बाद शुरू हो जाएगा विश्व कप, क्या इंग्लैंड इस बार बन पाएगा चैंपियन?

Tue, 19 Feb 2019 08:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 Feb 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Can England cricket team win ICC World cup for the first time

क्रिकेट विश्व कप 2019 के आयोजन में अब जब सिर्फ 100 दिन का समय बचा है और शायद इस बार इंग्लैंड सीमित ओवरों की इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अपने इंतजार को खत्म करने में सफल रह सकता है।

विज्ञापन


एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन फार्म में चल रही इंग्लैंड की टीम ने 1975 से शुरू हुए प्रत्येक विश्व कप में हिस्सा लिया है लेकिन टीम कभी खिताब नहीं जीत पाई है। टीम हालांकि 1979, 1987 और 1992 में उप विजेता रही। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट लंबे समय से प्राथमिकता रहा है, फिर चाहे ये उनके खिलाड़ी हों, प्रशंसक या फिर प्रशासक। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2015 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद टीम के ग्रुप चरण से बाहर होने पर इसमें बदलाव आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा है कि सफेद गेंद का क्रिकेट भी उनके लिए उतना ही महत्वपूर्ण है। स्ट्रास ने टीम को सीमित ओवरों में मजबूत बनाने की कवायद में मुख्य कोच पीटर मूर्स को बर्खास्त करके ऑस्ट्रेलिया के ट्रेवर बेलिस को नियुक्त किया।

इसके बाद से इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम का भाग्य ही बदल गया और टीम ने दो बार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड बनाया। टीम ने पहले 2016 में ट्रेंटब्रिज में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट पर 444 रन बनाए और फिर पिछले साल इसी मैदान पर छह विकेट पर 481 रन का स्कोर खड़ा किया।


आयरलैंड के पूर्व बल्लेबाज इयोन मोर्गन की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर चल रही है और इसमें टेस्ट कप्तान जो रूट के अलावा जेसन राय, एलेक्स हेल्स और जोस बटलकर जैसे आक्रमक बल्लेबाज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed