फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cameron Green won't be part of remaining ODIs between Australia and England after he sustained a back injury

ENG vs AUS: ग्रीन चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शामिल होने पर संशय

Fri, 27 Sep 2024 10:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Sep 2024 10:25 PM IST
सार

ग्रीन अब ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेंगे और अपनी चोट का इलाज कराएंगे। ग्रीन इस बारे में फैसला करेंगे कि वह हाल फिलहाल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकेंगे या नहीं।

विज्ञापन
Cameron Green won't be part of remaining ODIs between Australia and England after he sustained a back injury
कैमरन ग्रीन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कैमरन ग्रीन पीठ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को मंगलवार को मैच के दौरान दिक्कत हुई थी। उन्होंने उस मैच में 45 रन बनाए थे और दो विकेट झटके थे। लंदन में उनका स्कैन किया गया जिसमें उनके चोट के बारे में पता चला। इस कारण उनका भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध हो गया है। 
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जानी है। ग्रीन अब ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेंगे और अपनी चोट का इलाज कराएंगे। ग्रीन इस बारे में फैसला करेंगे कि वह हाल फिलहाल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकेंगे या नहीं। ग्रीन उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जो चोटिल चल रहे हैं। ग्रीन के अलावा रिले मेरेदिथ, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस भी चोटिल चल रहे हैं। 
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के प्रवक्ता ने कहा कि चोट की गंभीरता और उसकी वापसी का समय तब तक पता नहीं चलेगा जब तक कि खिलाड़ी पर्थ में नहीं पहुंच जाता। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे सात विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मैच को जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, इंग्लैंड ने तीसरे मैच में वापसी की थी और डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed