फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CAC member Sunil Valson resigns with immediate effect after  DDCA presidentRajat Sharma

डीडीसीए में मचा कोहराम, रजत शर्मा के बाद सुनील वाल्सन समेत इन अधिकरियों ने दिया इस्तीफा

Sat, 16 Nov 2019 04:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 16 Nov 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
CAC member Sunil Valson resigns with immediate effect after  DDCA presidentRajat Sharma
रजत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

रजत शर्मा ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे के कुछ देर बाद ही सीएसी सदस्य सुनील वाल्सन, सीईओ रविकांत चोपड़ा, सीएफओ प्रेम वैश और यशपाल शर्मा ने भी अपना पद छोड़ दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, शनिवार सुबह रजत शर्मा ने यह कहते हुए अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया था कि वह किसी भी कीमत पर अपनी ईमानदारी से समझौता नहीं करेंगे। मालूम हो कि पत्रकार रजत शर्मा को पिछले साल जुलाई 2018 में डीडीसीए का अध्यक्ष चुना गया था। इस रेस में रजत शर्मा ने पूर्व क्रिकेटर मदनलाल को पीछे छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डीडीसीए के बाकी निदेशकों ने प्रस्ताव पास करके उनकी शक्तियां छीन ली थीं। ऐसे में उनका काम ज्यादा रह नहीं गया था। इसी बात को ध्यान में रहकर शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रजत शर्मा के इस्तीफे की जानकारी डीडीसीए के ट्विटर अकाउंट से दी गई है। 

डीडीसीए ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'रजत शर्मा ने डीडीसीए के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे को एपेक्स काउंसिल को भेज दिया गया है।'

वहीं, शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय सदस्यों ,जबसे आपने मुझे DDCA का अध्यक्ष चुना है मैं समय समय पर आपको अपने काम के बारे में जानकारी देता रहा हूं। मैंने DDCA को बेहतर बनाने के लिए, प्रोफेशनल और पारदर्शी बनाने के लिए जो कदम उठाये उसके बारे में आपको बताया। आपसे किए गए वादों के पूरा होने की जानकारी दी।'

गौरतलब है कि कि रजत शर्मा ने डीडीसीए अध्यक्ष रहते दिल्ली के ऐतिहासिक स्टेडियम फिरोजशाह कोटला का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी भी मिली थी और नाम बदला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed