फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brydon Carse: England bowler banned from all formats of cricket, action taken in betting case

Brydon Carse: इंग्लैंड के गेंदबाज पर लगा तीन महीने का बैन, सट्टेबाजी के मामले में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई

Fri, 31 May 2024 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 31 May 2024 11:26 PM IST
सार

पेसर ने 2017 से 2019 के बीच कई मैचों पर 303 बार दांव लगाया था। ईसीबी ने कार्स पर एक बयान जारी किया और कहा कि वे क्रिकेट नियामक द्वारा प्रतिबंध लगाने के फैसले का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
Brydon Carse: England bowler banned from all formats of cricket, action taken in betting case
ब्रायडन कार्स - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पर सट्टेबाजी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 16 महीने का बैन लगाया गया है। हालांकि, 13 महीने के प्रतिबंध को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसका अर्थ है कि वह तीन महीने के प्रभावी बैन के चलते (28 मई-28 अगस्त 2024) क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दूर रहेंगे। पिछले साल उन्हें रीस टॉप्ली के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। अब 28 वर्षीय गेंदबाज का इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करना मुश्किल है। कार्स वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

2017-19 के बीच कई मैचों में लगाए 303 दांव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्स ने उन मैचों में से किसी में भी नहीं खेला है, जिन पर उन्होंने दांव लगाया था। पेसर ने जिन मैचों पर दांव लगाया था, वे पांच साल से भी पहले हुए थे। बताया जा रहा है कि पेसर ने 2017 से 2019 के बीच कई मैचों पर 303 बार दांव लगाया था। ईसीबी ने कार्स पर एक बयान जारी किया और कहा कि वे क्रिकेट नियामक द्वारा प्रतिबंध लगाने के फैसले का समर्थन करते हैं। बोर्ड ने यह भी कहा कि पिछले पांच सालों में पेसर द्वारा दिखाए गए विकास से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्स ने स्वीकार किया अपराध
डरहम की वेबसाइट के मुताबिक, कार्स ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, "ये दांव कई साल पहले लगाए गए थे, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। मैं अपने कार्यों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं ईसीबी, डरहम क्रिकेट और पीसीए को इस कठिन समय में मेरे समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अगले 12 हफ्तों में कड़ी मेहनत करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जब मैं खेलने के लिए वापस आऊंगा तो मैं मैदान पर उस समर्थन का बदला चुका सकूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed