{"_id":"5da3687f8ebc3e01542f8a7e","slug":"brijesh-patel-is-set-to-become-the-new-president-of-bcci-ahead-of-former-skipper-sourav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली का BCCI अध्यक्ष बनना संभव, अमित शाह के बेटे जय शाह बन सकते हैं सचिव, नामांकन आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली का BCCI अध्यक्ष बनना संभव, अमित शाह के बेटे जय शाह बन सकते हैं सचिव, नामांकन आज
Mon, 14 Oct 2019 03:39 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 14 Oct 2019 03:39 AM IST
सार
- पद की दौड़ में पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल से आगे हैं गांगुली, अरुण सिंह धूमल का कोषाध्यक्ष बनना लगभग तय
- पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई हैं अरुण, 23 अक्तूबर को होंगे बीसीसीआई के चुनाव
- गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रहे जय शाह को भी मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली (फाइल फोटो)
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल से दौड़ में उन्हें आगे माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह नए सचिव हो सकते हैं, जबकि अरुण धूमल को सबसे अमीर क्रिकेट संघ का कोषाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बृजेश पटेल, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह धूमल और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रहे जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक बीसीसीआई चुनाव 23 अक्तूबर को होंगे। सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के होने वाले इस चुवान के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर है।
बता दें कि 67 साल के बृजेश पटेल भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, सौरव गांगुली के पास क्रिकेट का लंबा अनुभव है। गौरतलब है कि बीसीसीआई के विभिन्न पदों पर चुने जाने वाले नए अधिकारी 23 अक्तूबर को होने वाला सालाना आम बैठक के बाद अपने पद और जिम्मेदारी संभालेंगे।