फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brian Lara says kl rahul should not be bothered with wicketkeeping in the Indian team

IPL 2020: आखिर लारा ने क्यों कहा, टीम इंडिया में केएल राहुल को न सौंपें विकेटकीपिंग का जिम्मा

Wed, 07 Oct 2020 08:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 07 Oct 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Brian Lara says kl rahul should not be bothered with wicketkeeping in the Indian team
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कहा कि ‘बेहतरीन बल्लेबाज’ केएल राहुल को भारतीय टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं सौंपनी चाहिए और उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने का मौका दिया जाना चाहिए। लारा का इसके साथ ही मानना है कि ऋषभ पंत पिछले एक साल में काफी परिपक्व हुए हैं और भारत के नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और इस साल के शुरू में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान विकेटकीपर के रूप में शानदार भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम ने राहुल के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी प्रयोग किया और इसमें भी वह खरे उतरे। 

विज्ञापन


केएल राहुल पर विकेटकीपिंग का भार नहीं डालना चाहिए
लारा ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि जब विकेटकीपिंग की बात आती है तो केएल राहुल पर विकेटकीपिंग का भार नहीं डालना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘वह बेहतरीन बल्लेबाज है और मुझे लगता है कि उसे बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बड़े स्कोर बनाने चाहिए।’ 
विज्ञापन


पंत को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है
राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक पांच मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 302 रन बनाए हैं। पंत को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है लेकिन उन्हें अपने करियर के शुरू में लचर विकेटकीपिंग के कारण आलोचना झेलनी पड़ी। लेकिन लारा का मानना है कि आईपीएल में 171 रन बनाने वाला यह युवा क्रिकेटर पिछले एक साल में परिपक्व हुआ है और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए अधिक जिम्मेदारी ले रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत रन बनाना चाहता है, पारी संवारना चाहता है
उन्होंने कहा, ‘ऋषभ पंत को एक साल पहले मैं न कहता लेकिन मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के रूप में उसने अपनी जिम्मेदारी समझी हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जिस तरह से खेल रहा है उसे देखकर लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी समझता है। वह रन बनाना चाहता है, पारी संवारना चाहता है। अगर वह ऐसा करना जारी रखता है तो वह नंबर एक होना चाहिए।’ 

संजू सैमसन को अभी थोड़ा सुधार करने की जरूरत है
संजू सैमसन के बार में लारा ने कहा कि इस 25 वर्षीय क्रिकेटर को अभी थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। लारा ने कहा, 'संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे है, लेकिन मैं जानता हूं कि वह विकेटकीपिंग कर सकता है। यह उसका मुख्य काम है। वह अच्छा खिलाड़ी है और शारजाह में उसने अच्छी पारियां खेली।' 


उसकी तकनीक में थोड़ा खामी
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अच्छे गेंदबाजी आक्रमण और जीवंत विकेट पर उसकी तकनीक में थोड़ा खामी है।’ धोनी ने इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत की तरफ से 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed