{"_id":"98e75b86-1ae0-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"brian-lara-refused-offer-to-play-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारा ने पाकिस्तान में खेलने से किया इंकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लारा ने पाकिस्तान में खेलने से किया इंकार
त्रिनिदाद/एजेंसी
Updated Sat, 20 Oct 2012 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट इंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कराची में होने वाले दो गैर आधिकारिक ट्वंटी-20 मैचों में इंटरनेशनल वर्ल्ड इलेवन टीम में खेलने का प्रस्ताव सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ठुकरा दिया है। लारा ने कहा, ‘हां, मुझे प्रस्ताव मिला था लेकिन जब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दुनिया भर की टीमों को अपनी सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रति आश्वस्त नहीं कर पाता है और आईसीसी भी उससे सहमत नहीं होती है तब तक मैं वहां खेलने की अपनी स्वीकृति नहीं दे सकता हूं।’
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों और पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों के बीच प्रस्तावित इन मैचों के आयोजन को पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ियों की वापसी का संकेत माना जा रहा था लेकिन लारा के इंकार ने इसमें नया मोड़ ला दिया है।
विज्ञापन