{"_id":"5e6661c18ebc3ef40c38e871","slug":"brian-lara-not-concerned-with-duration-of-test-wants-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारा डे नाइट टेस्ट मैचों के समय को लेकर चिंतित नहीं, सिर्फ चाहते हैं रिजल्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लारा डे नाइट टेस्ट मैचों के समय को लेकर चिंतित नहीं, सिर्फ चाहते हैं रिजल्ट
Mon, 09 Mar 2020 09:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 09 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
ब्रायन लारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कहा है कि वह टेस्ट मैचों के समय को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि वह सिर्फ नतीजा देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
टेस्ट मैचों में नाबाद 400 रन बनाने वाले लारा ने यह भी कहा कि डे-नाइट टेस्ट आकर्षण का केंद्र रहे लेकिन खेल के लंबे प्रारूप को लोकप्रिय बनाने के लिए यह आगे बढ़ने का तरीका नहीं हैं।
विज्ञापन
चार दिवसीय या पांच दिवसीय टेस्ट पर उनकी राय पूछने पर लारा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'टेस्ट क्रिकेट से मैं सिर्फ एक ही चीज चाहता हूं कि हर कोई जो क्रिकेट देखता है कि वह जानता है कि मैच नतीजे के साथ ही समाप्त होगा और यही चीज दिलचस्पी जगाएगी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अगर यह पांच दिवसीय है या चार दिवसीय, मायने नहीं रखता। अगर हर मैच किसी तरह नतीजे पर खत्म होता है तो मुझे लगता है कि पहले दिन और अंतिम दिन दिलचस्पी जगेगी ही।'
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पांच दिवसीय क्रिकेट का समर्थन किया है जबकि वे चार दिवसीय क्रिकेट के खिलाफ हैं।