फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brian Lara expressed concern, said - West Indies team will not be able to survive five days against England

लारा ने जताई चिंता, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ पांच दिन नहीं टिक पाएगी वेस्टइंडीज की टीम

Tue, 07 Jul 2020 08:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 07 Jul 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Brian Lara expressed concern, said - West Indies team will not be able to survive five days against England
brian lara

कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसकी शुरुआत वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला के साथ होगी, हालांकि इस बार क्रिकेट का यह खेल कई सारे बदलावों के साथ होगा। दोनों ही टीमें क्रिकेट की हो रही वापसी में जीत के इरादे से खेलने उतरेंगी।

विज्ञापन


हालांकि महान कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की आगामी श्रृंखला में पूर्व नियोजित योजना के अनुसार चलने की जरूरत है और इन मैचों को चार दिवसीय मैचों की तरह समझना होगा क्योंकि मेहमान टीम के पास पांच दिनों तक टिके रहने की क्षमता नहीं है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान 51 साल के लारा ने कहा कि वेस्टइंडीज के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन उनका बल्लेबाजी विभाग चिंता की बात है और उनके ऐसा बयान देने का कारण भी यही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत बुधवार से साउथम्पटन में जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में होगी। इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण मार्च में निलंबन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी।

बीबीसी स्पोर्ट ने लारा के हवाले से कहा, ‘उन्हें (वेस्टइंडीज को) तुरंत दबदबा बनाना होगा। इंग्लैंड को स्वदेश में आसानी से नहीं हराया जा सकता और वे प्रबल दावेदार हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें इंग्लैंड पर दबदबा बनाना होगा, मुझे नहीं लगता कि वे पांच दिन तक टिक पाएंगे इसलिए उन्हें इन मैचों को चार दिवसीय मैचों की तरह लेना होगा। उन्हें बढ़त लेनी होगी और इसे बरकरार रखना होगा।’

वेस्टइंडीज की ओर से 131 टेस्ट में 11953 रन बनाने वाले लारा ने कहा कि मेहमान टीम के लिए इंग्लैंड के हालात से सामंजस्य बैठाना महत्वपूर्ण होगा। टेस्ट क्रिकेट में 34 शतक जड़ने वाले लारा ने कहा, ‘यह ऐसी श्रृंखला है जो पूरी दुनिया में देखी जाएगी और सभी को प्रतिस्पर्धी श्रृंखला की उम्मीद है।’


उन्होंने कहा, ‘अगर वेस्टइंडीज जीतता है तो यह उन सभी के लिए काफी मायने रखता है। अगर वे टेस्ट श्रृंखला के पहले दिन अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, दिखाते हैं कि उनमें इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन करने की क्षमता है तो यह महत्वपूर्ण होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed