{"_id":"641fcd1f72e887bdc1060249","slug":"brett-lee-advice-for-star-india-pacer-says-don-t-rest-umran-malik-in-every-second-game-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: इस भारतीय तेज गेंदबाज के समर्थन में उतरे ब्रेट ली, बोले- हर दूसरे मैच में उन्हें बेंच पर न बिठाएं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: इस भारतीय तेज गेंदबाज के समर्थन में उतरे ब्रेट ली, बोले- हर दूसरे मैच में उन्हें बेंच पर न बिठाएं
Sun, 26 Mar 2023 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:46 AM IST
सार
आईपीएल 2022 में इस तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था और सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी मौका दिया गया था।
विज्ञापन
उमरान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमरन मलिक को और मौके देने की सलाह दी है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले उमरान इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तेज गेंदबाजी की वजह से प्रसिद्ध हुए हैं। उमरान के पास आराम से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को छूने की क्षमता है।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 में इस तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था और सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी मौका दिया गया था। हालांकि, उमरान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेट ली ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा- उमरान मलिक एक शानदार तेज गेंदबाज हैं। वह एक स्पेशल टैलेंट हैं। अगर उनके वर्कलोड का ठीक से ध्यान रखा जाए, तो वह टीम इंडिया के लिए कई बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। मुझे विश्वास है कि उमरान खेल के तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। हमें उन्हें सही ढंग से मैनेज करना चाहिए। उमरान को सही ढंग से मैनेज करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करने की अनुमति दी जाए। उन्हें जितना संभव हो उतने अंतरराष्ट्रीय मैच दिए जाएं। उन्हें हर दूसरे मैच में आराम न दिया जाए।
ब्रेट ली ने कहा- बस उमरान को अधिक जिम न जाने दें और वह भारी वजन न उठाएं। जिम में भी उमरान को मसल मास पर काम करना चाहिए जो कि उनके लिए जरूरी है और साथ ही स्प्रिंटिंग और कोर स्ट्रेंथनिंग पर भी ध्यान देना चाहिए।
उमरान का टीम में चयन बहुत ही चौंकाने वाला फैसला था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी पूर्व खिलाड़ियों को प्रभावित किया था। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन उमरान ने 14 मैचों में 22 विकेट लिए थे। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए उन्होंने आठ वनडे में 13 विकेट लिए हैं और आठ टी20 में 11 विकेट लिए हैं। वनडे में उनकी इकॉनमी रेट 6.45 है, जबकि T20I में 10.48 है।