{"_id":"649417c603c8e47bd5060f23","slug":"brendan-mccullum-blames-bad-luck-promises-to-go-a-little-harder-in-rest-of-the-ashes-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashes 2023: पहले टेस्ट में हार के बाद वापसी के लिए बेकरार इंग्लैंड, कोच बोले- अब और मजबूती से करेंगे प्रहार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes 2023: पहले टेस्ट में हार के बाद वापसी के लिए बेकरार इंग्लैंड, कोच बोले- अब और मजबूती से करेंगे प्रहार
Thu, 22 Jun 2023 03:13 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:13 PM IST
सार
इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैक्कुल्लम का कहना है कि बेन स्टोक्स और टीम के बाकी खिलाड़ी अगले मैच से थोड़ा और आक्रामक रवैया अपनाएंगे। इंग्लैंड अपनी आक्रामक सोच को लेकर आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच कंगारू टीम ने दो विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। पहले टेस्ट में करीबी हार के बाद इंग्लैंड की टीम पलटवार के लिए तैयार है। इंग्लैडं के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा है कि पहले मैच में दुर्भाग्य से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब बाकी के मुकाबलों में उनकी टीम और मजबूती के साथ पलटवार करेगी।
इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैक्कुल्लम का कहना है कि बेन स्टोक्स और टीम के बाकी खिलाड़ी अगले मैच से थोड़ा और आक्रामक रवैया अपनाएंगे। एशेज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बल्ले के साथ धीमी बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के खिलाफ रक्षात्मक फील्ड सजाई। इंग्लैंड अपनी आक्रामक सोच को लेकर आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हालांकि, मैच के पहले दिन ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पारी घोषित कर दी। इस समय उनकी टीम का स्कोर 393/8 था। जो रूट 118 रन बनाकर खेल रहे थे। पारी घोषित करने का यह फैसला इंग्लैंड की टीम पर भारी पड़ा और अंत में उनकी टीम दो विकेट से हार गई।
मैक्कुलम ने कहा "हमें विपक्षीय टीम से कोई फर्क नहीं पड़ता, इस पर बहस करना मुश्किल होगा क्योंकि, ऑस्ट्रेलिया अब मैच जीत चुका है। मुझे विश्वास है कि वह अपनी रणनीति पर डटे रहेंगे, जो कि अच्छा है क्योंकि हम अब थोड़ा और आक्रामक होंगे और मुझे लगता है कि यह अगले कुछ टेस्ट मैचों के लिए काफी मजेदार होगा। आप भले ही मैच जीत गए हों लेकिन जिस तरह हमने खेला है, वह हमारी शैली को बखूबी दिखाता है। अगर हमें किस्मत का थोड़ा और साथ मिल जाता तो शायद हम मैच जीत भी सकते थे। मुझे सही में लड़कों पर गर्व है।"
विज्ञापन
"मुझे लगता है कि पूरे मैच में हमारा तरीका शानदार था, हां कुछ चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं पर यह खेल का व्यवहार है। मुझे और कप्तान को लगता है कि यह हमें जीत का बेस्ट मौका देता है। मैं काफी हैरान होता अगर हमारी खेल की शैली से बहुत सारे लोग असहमति रखते, क्योंकि सबका मनोरंजन हुआ। आपको यह समझना होगा की आप हमेशा नहीं जीतेंगे।"
मैक्कुलम से जब जॉनी बेयरस्टो की खराब विकेटकीपिंग के बारे में पूछा गया तो मैक्कुलम ने साफ कह दिया कि वह उनको लेकर कोई बदलाव नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- वह बहुत महंगी गलतियां थी, मैं वहां रह चुका हूं, बिलकुल भी आसान नहीं होता पर मुझे लगता है जॉनी ने पूरे मैच में ठीक प्रदर्शन किया। हम जानते हैं कि वह नंबर सात पर बल्ले के साथ क्या कर सकते हैं, वह हमारे लिए एक असली हथियार की तरह हैं।