फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brain Lara Says There is a huge gap between Virat Kohli and rest of the world

ब्रायन लारा हुए विराट कोहली के मुरीद, बल्लेबाजी को लेकर बांधे तारीफों के पुल

Fri, 05 Jul 2019 08:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jul 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Brain Lara Says There is a huge gap between Virat Kohli and rest of the world
विराट कोहली- ब्रायन लारा - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। लारा ने कोहली की तुलना रन मशीन से करते हुए कहा कि जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो भारतीय कप्तान कोहली दुनिया के बाकी खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा आगे हैं।

विज्ञापन


लारा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि खेल के सभी प्रारूपों में विराट कोहली और पूरी दुनिया के बल्लेबाजों के बीच में काफी बड़ा अंतर है। रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में चार शतक जड़े हों, जानी बेयरस्टो या कोई और भी हो, लेकिन अगर आप किसी को टी20, टी10 या टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं तो वह विराट कोहली हैं'
विज्ञापन


लारा ने आगे कहा कि सचिन तेंदुलकर मेरे पंसदीदा खिलाड़ियों में हमेशा शुमार रहेंगे लेकिन वर्तमान में कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि 'सचिन का खेल पर जो प्रभाव है, वह अविश्वसनीय है क्योंकि उन्होंने उस समय में ऐसा प्रदर्शन किया जब माना जाता था कि भारतीय बल्लेबाज भारतीय पिचों के बाहर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकते, लेकिन सचिन ने दुनिया की हर पिच पर रन बनाए हैं। मगर आज की बात करें तो सभी भारतीय बल्लेबाज हर पिच पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। जिसका एक मात्र कारण मुझे लगता है कि उन्होंने सचिन के खेलने का तरीका सीखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की वनडे और टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर कायम है। ब्रायन लारा के नाम टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर का रिकार्ड अब भी बरकरार है, उन्होंने टेस्ट में नाबाद 400 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed