फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   brad haddin called in as cover for injured matthew wade

चोटिल वेड की जगह कंगारु टीम से जुड़ेंगे हेडिन

Mon, 11 Mar 2013 11:45 AM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
मोहाली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
brad haddin called in as cover for injured matthew wade

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड के चोटिल होने के चलते ब्रेड हेडिन को विकल्प के तौर पर भारत बुलाया गया है। हालांकि मोहाली में 14 मार्च को होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट में हेडिन का खेलना तय नहीं है।

विज्ञापन


हेडिन ने पिछले एक साल से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट फिल ह्यूजेस को भी विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पिछले भारत दौरे पर हेडिन विकेटकीपर की भूमिका निभा चुके है। भारत में हेडिन ने 27.16 की औसत से 167 रन बनाए हैं।

पिछले दिनों मोहाली में अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड चोटिल हो गए थे।

वेड के फिजियो एलेक्स कंटूरिस ने कहा, ‘शनिवार को बास्केटबॉल खेलते हुए वेड के दाहिने टखने की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उनके टखने में सूजन आ गई थी और उन्हें दर्द भी हो रहा था। वेड के चोटिल घुटने का स्कैन किया जाएगा और फिर उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि चोट कितनी गंभीर है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed