{"_id":"5c80008dbdec22144f4162ab","slug":"boxer-vijender-singh-us-debut-set-for-april-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर अमेरिका में 12 अप्रैल को करेंगे पदार्पण ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजेंदर अमेरिका में 12 अप्रैल को करेंगे पदार्पण
Wed, 06 Mar 2019 10:47 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
विजेंदर सिंह
भारतीय स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह 12 अप्रैल को अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करेंगे। उन्होंने हाल ऑफ फेम कोच फ्रेडी रोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विजेंदर के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है। फ्रेडी ने मैनी पैकियाओ और माइक टाइसन जैसे दिग्गज मुक्केबाजों को भी ट्रेनिंग दी है। उन्हें ट्रेनर के रूप में 32 साल का अनुभव है और वह 36 विश्व चैंपियनों के मेंटर रह चुके हैं। विजेंदर दस पेशेवर मुकाबले खेलें और सभी में जीते हैं।
विज्ञापन
वह द वेसिली लोमोचेनको-एंथोनी क्रोला अंडरकार्ड में स्टेपल्स सेंटर में अमेरिकी पदार्पण करेंगे। यह आठ दौर का मुकाबला होगा। विजेंदर के भारतीय प्रमोटर आईओएस मुक्केबाजी ने बताया कि 33 वर्षीय विजेंदर ने हाल में अपना ट्रेनिंग बेस लास एंजिलिस में स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन