फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bowling Coach: BCCI 'Center of Excellence' will get new spin bowling coach, Sairaj Bahutule had resigned

Bowling Coach: BCCI के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' को मिलेगा नया स्पिन बॉलिंग कोच, साइराज बहुतुले ने दिया था इस्तीफा

Fri, 28 Mar 2025 03:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Mar 2025 03:26 PM IST
सार

यह पद बहुतुले के जाने के बाद से रिक्त पड़ा है। नए स्पिन गेंदबाजी कोच की प्रमुख जिम्मेदारियों में से सबसे अहम सीओई में चोटिल क्रिकेटरों का रिहैबिलिटेशन और मैच फिटनेस प्रमाणन होगा।

विज्ञापन
Bowling Coach: BCCI 'Center of Excellence' will get new spin bowling coach, Sairaj Bahutule had resigned
साइराज बहुतुले - फोटो : instagram @sairaj72

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई)' को साइराज बहुतुले की जगह जल्द ही नया स्पिन गेंदबाजी कोच मिलेगा। बहुतुले ने इस साल की शुरुआत में आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। सीओई को पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के रूप में जाना जाता था। यह अब बेंगलुरु में नए स्थल पर स्थानांतरित हो गया है।
विज्ञापन


यह पद  बहुतुले के जाने के बाद से रिक्त पड़ा है और अब बोर्ड ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो 'भारत की सीनियर टीमों (पुरुष और महिला), भारत ए, अंडर-23, अंडर-19, अंडर-16 और अंडर-15 टीमों तथा बीसीसीआई सीओई में प्रशिक्षण लेने वाले राज्य संघ के खिलाड़ियों सहित सभी प्रारूपों और आयु समूहों में भारत की स्पिन गेंदबाजी प्रतिभा के विकास और प्रदर्शन में सुधार के लिए महत्वपूर्ण होगा।'
विज्ञापन


स्पिन गेंदबाजी कोच सीओई में क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को जवाबदेह होगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'स्पिन गेंदबाजी कोच बीसीसीआई सीओई के क्रिकेट प्रमुख के साथ मिलकर काम करेगा ताकि विशेष कोचिंग कार्यक्रम तैयार कर उस पर अमल किया जा सके और खिलाड़ियों के प्रदर्शन निगरानी में सहायता की जा सके।' उन्होंने कहा, 'इस भूमिका के लिए चयनकर्ताओं, राष्ट्रीय और राज्य कोचों, प्रदर्शन विश्लेषकों और स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग विशेषज्ञों के साथ मिलकर उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण योजनाएं विकसित करना भी शामिल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नए स्पिन गेंदबाजी कोच की प्रमुख जिम्मेदारियों में से सबसे अहम सीओई में चोटिल क्रिकेटरों का रिहैबिलिटेशन और मैच फिटनेस प्रमाणन होगा। इस पद की अनिवार्य आवश्यकताओं में प्रशिक्षण सत्रों की योजना बनाना और उन्हें क्रियान्वित करने के साथ व्यक्तिगत तकनीकी कोचिंग तथा खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत योजना बनाना भी शामिल है। कोच को तकनीकी रूप से कुशल होने के साथ-साथ बायोमैकेनिक्स का ज्ञान और जीपीएस डिवाइस में संग्रहीत डेटा को समझने की क्षमता भी होनी चाहिए। इस पद के लिए वही योग्य होगा जो भारत का पूर्व खिलाड़ी हो या उसे प्रथम श्रेणी के 75 मैचों का अनुभव हो। हाई परफॉरमेंस कोच के रूप में पिछले अनुभव को मान्यता दी जाएगी। इसके साथ ही बीसीसीआई लेवल दो या तीन का प्रमाण पत्र भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed