फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bowlers came for trials for LLC Ten 10 Cricket League organised at Invertis University dazzled mohammed kaif

LLCTEN-10: समर की गेंद पर बंटी ने लपका कैफ का कैच

Thu, 16 Jan 2025 07:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बरेली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 16 Jan 2025 07:10 PM IST
सार

अमर उजाला की मेजबानी में होने वाली एलएलसी टेन 10 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से अपना हुनर दिखाया।

विज्ञापन
bowlers came for trials for LLC Ten 10 Cricket League organised at Invertis University dazzled mohammed kaif
एलएलसी टेन10 - फोटो : LLC Ten10

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिल्डिंग में अपनी छाप छोड़ने वाले मोहम्मद कैफ अब्दुल समर की गुडलेंथ गेंदों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सके बंटी ने शॉर्ट लेग पर उनका कैच लपका। वह बुधवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित एलएलसी टेन 10 क्रिकेट लीग के चयन ट्रायल में हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने गेंदबाज की तारीफ की और कैच पकड़ने वाले बंटी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ से बातचीत करते महापौर उमेश गौतम और इन्वर्टिस सुपरकिंग्स टीम के मालिक पार्थ गौतम संवाद से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं। अमर उजाला की मेजबानी में होने वाली एलएलसी टेन 10 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से अपना हुनर दिखाया। सुबह नौ से रात नौ बजे तक चले ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

हाथ मिलाकर बोले- उज्ज्वल है तुम्हारा भविष्य
ट्रायल के दौरान शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे घंटी खान ने मोहम्मद कैफ का कैच लपका वह काफी प्रभावित हुए। हाथ मिलाकर बंटी के कैच और तकनीक की सराहना की बोले- इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य उज्ज्वल होगा। अब्दुल समर की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि बॉल का गुडलेंथ बॉल बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा करती है। मो. कैफ ने अब्दुल समर की यॉर्कर को भी सराहा। चयनित खिलाड़ियों के नाम अब नीलामी के लिए भेजे जाएंगे। यूपी की 12 टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। दिल्ली में प्रस्तावित नीलामी में इन्वर्टिस सुपर किंग्स नाम से बरेली की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान इन्वर्टिस सुपरकिंग्स के मालिक पार्थ गौतम, बरेली के महापौर व इन्वर्टिस विवि के चांसलर उमेश गौतम, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से नितीश दुबे, नरेंद्र शुक्ला, महेंद्र सिंह, प्रिंस सिद्दीकी, मो. इजरान, शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed