{"_id":"4454e008-9b9a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bookmyshow-to-sell-ipl-teckets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुक माई शो बेचेगा आईपीएल के 15 लाख टिकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुक माई शो बेचेगा आईपीएल के 15 लाख टिकट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 02 Apr 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल की आधिकारिक टिकट पोर्टल बुकमाईशो डाटकॉम आईपीएल के छठे संस्करण के लिए रिकॉर्ड 15 लाख टिकट बेचेगा। आईपीएल की नई टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पोर्टल के करार के साथ ही लीग की नौ में से छह टीमों की टिकटों की बिक्री का अधिकार इस पोर्टल को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीन अप्रैल से शुरु हो रहे आईपीएल-6 के मुकाबले लगभग दो माह तक चलेंगे। पहला मुकाबला कोलकाता में केकेआर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होगा। नौ टीमों की रोमांचक मुकाबलों के बाद दो शीर्ष टीमों के बीच फाइनल 26 मई को कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेला जाएगा।
विज्ञापन