फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bondi Beach Attack: Bondi hero Ahmed al-Ahmed gets standing ovation at SCG

Bondi Beach Attack: बहादुरी की मिसाल बने अहमद अल-अहमद, एशेज टेस्ट के दौरान SCG में दर्शकों ने किया सम्मानित

Sun, 04 Jan 2026 10:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 Jan 2026 10:03 PM IST
सार

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के पहले दिन बॉन्डी बीच हीरो अहमद अल-अहमद को सम्मानित किया गया। 14 दिसंबर 2025 को हुए हमले के दौरान अल-अहमद ने एक हमलावर को काबू में कर कई लोगों की जान बचाई थी।

विज्ञापन
Bondi Beach Attack: Bondi hero Ahmed al-Ahmed gets standing ovation at SCG
अहमद अल-अहमद को सम्मानित किया गया - फोटो : @CricketAus

विस्तार

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब बॉन्डी बीच के हीरो अहमद अल-अहमद को पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर सम्मान दिया। 14 दिसंबर 2025 को बॉन्डी बीच पर हुए भयावह हमले के दौरान अहमद अल-अहमद ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई निर्दोष लोगों की जान बचाई थी। उस दिन दो बंदूकधारियों द्वारा की जा रही गोलीबारी के बीच अल-अहमद ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर से उसका हथियार छीन लिया था। इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। उनकी इसी बहादुरी के सम्मान में एससीजी में यह विशेष समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर
दो बच्चों के पिता अहमद अल-अहमद जब मैदान पर उतरे, तो उनका एक हाथ स्लिंग में था, जो उस भयावह घटना की याद दिला रहा था। जैसे ही वे मैदान में आए, पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच क्रिकेट का मैदान कुछ पलों के लिए कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक बन गया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर बनाया। अल-अहमद बीच में रुक गए, दिल पर हाथ रखा और भावुक होकर इस सम्मान को स्वीकार किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed