फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bombay cricketer Mehli Dinshaw Irani is no more

अलविदा: मुंबई के पूर्व क्रिकेटर मेहली ईरानी का निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mon, 05 Apr 2021 02:43 PM IST
अंशुल तलमले पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Apr 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Bombay cricketer Mehli Dinshaw Irani is no more
Cricket death

मुंबई के पूर्व क्रिकेटर और ‘कांगा लीग’ के बड़े खिलाड़ी रहे मेहली ईरानी का दुबई में निधन हो गया। वह 90 साल के थे। कांगा लीग मुंबई में मानसून के मौसम का प्रसिद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के शीर्ष समिति के सदस्य और प्रख्यात क्यूरेटर नदीम मेनन ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि ईरानी का शनिवार को दुबई में निधन हो गया और उसके एक दिन बाद वही पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर, ईरानी ने लगभग 50 साल तक कांगा लीग में भाग लिया। उन्होंने क्लब स्तर पर बॉम्बे जिमखाना और पारसी साइक्लिस्ट का प्रतिनिधित्व किया था। एमसीए के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ने बाम्बे (अब मुंबई) के लिए सिर्फ एक मैच 1953-54 में बड़ौदा के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन


नारी कॉन्ट्रैक्टर, फारूख इंजीनियर, करसन घावरी और गुलाम पारकर जैसे टेस्ट खिलाड़ियों ने पारसी साइक्लिस्ट्स टीम में ईरानी की कप्तान में खेला था। ईरानी के साथ खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कॉन्ट्रैक्टर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक अच्छे क्रिकेटर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed