फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bob Willis Trophy Jordan-Jacks biggest partnership of 178 years by Kent Cricket Club

बॉब विलिस ट्रॉफी: जॉर्डन-जैक ने की केंट क्रिकेट क्लब के 178 साल की सबसे बड़ी साझेदारी  

Wed, 12 Aug 2020 06:12 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, किंगस्टन
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, किंगस्टन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 12 Aug 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
Bob Willis Trophy Jordan-Jacks biggest partnership of 178 years by Kent Cricket Club

अपना पांचवां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे 19 वर्षीय जॉर्डन कॉक्स (238*) और 26 वर्षीय जैक लीनिंग (220*) के कॅरिअर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत केंट ने बॉब विलिस ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे मुकाबले में ससेक्स को एक दिन शेष रहते पारी और 25 रन से मात देकर बड़ी जीत दर्ज की। जॉर्डन और जैक के बीच दूसरी विकेट के लिए अटूट 423 रन की साझेदारी हुई, जोकि क्लब के 178 साल के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी है। उन्होंने सेन डिक्सन (318) और जो डेनली(182) का तीन साल पहले बनाया 382 रन (दूसरे विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा। ससेक्स की पहली पारी के 332 रन के जवाब में केंट ने अपनी पहली पारी एक विकेट पर 530 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद ससेक्स को दूसरी पारी में 173 रन पर समेट दिया। डेरेन स्टीव ने पांच विकेट लिए।  

विज्ञापन


131 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त
जॉर्डन और जैक की यह साझेदारी ससेक्स के खिलाफ केंट की किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने 131 साल का रिकॉर्ड तोड़ा जो जॉर्ज हेर्ने और फ्रांसिस मर्चेंट (249 रन चौथे विकेट के लिए) ने 1889 में बनाया था।
विज्ञापन

जड़े 56 चौके : जॉर्डन और जैक ने अपनी दोहरी शतकीय पारियों के दौरान मिलकर कुल 56 चौके जड़े। जॉर्डन ने अपनी पारी में 345 गेंदों का सामना कर 27 चौके और तीन छक्के जबकि जैक ने 308 गेंदों में 29 पार गेंद सीमा रेखा के पार पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 साल का रिकॉर्ड तोड़ा जॉर्डन ने 
जॉर्डन अपनी पारी के दौरान 212वां रन बनाते ही काउंटी क्रिकेट इतिहास में अपने पहले ही शतक में सबसे बड़ी शतकीय पारी खेलने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने केंट के ही डेविड निकोल्स (211) का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 1963 में डर्बीशायर के खिलाफ बनाया था। यही नहीं जॉर्डन के नाबाद 238 रन ससेक्स के खिलाफ किसी केंट बल्लेबाज की सर्वोच्च पारी है। उन्होंने नील टेलर (203 रन, 1991) का 29 साल का रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed