{"_id":"59e609c24f1c1bdb538b7e48","slug":"board-president-xi-defats-new-zealand-by-30-runs-in-first-warm-up-matach","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने न्यूजीलैंड को दी 30 रन से मात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने न्यूजीलैंड को दी 30 रन से मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 17 Oct 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीवी टीम का भारत दौरे का आगाज बड़ा ही निराशाजनक हुआ है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए दौरे के पहले अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने न्यूजीलैंड को 30 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी कीवी टीम शुरुआती भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही। केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और करुण नायर के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 295 रन का स्कोर खड़ा किया। कीवी गेंदबाज पहले विकेट के लिए 25 ओवर तक तरसे। 26वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल के रूप में बोर्ड प्रेसिडेंट को पहला झटका लगा। लेकिन तब तक भारतीय टीम ने 147 रन बना लिए थे। राहुन ने 75 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाए और ईश सोढ़ी का शिकार बने। इसके एक ओवर बाद ही पृथ्वी शॉ मिचेल सेंटनर का शिकार बन पवेलियन लौट गए उन्होंने 66 रन बनाए।
दोनों प्रारंभिक बल्लेबाजों के आउट होने के बाद करुण नायर ने मोर्चा संभाला और 64 गेंद में 78 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके जड़े। करुण नायर एक छोर थामे रहे और दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरते रहे। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को 295 रन तक सीमित कर दिया।
बोर्ड प्रेसिडेंट के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और पांचवें ओवर में गप्टिल के रूप में उन्होंने पहला विकेट गंवा दिया। 22 रन बनाकर गप्टिल धवल कुलकर्णी का शिकार बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए भारतीय गेंदबाजों को इंतजार करना पड़ा। दूसरी सफलता 17वें ओवर में नदीम ने दिलवाई। एक समय कीवी टीम मे 35.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद उनकी पारी लड़खड़ा गई और जीत के लिए अंतिम 15 ओवर में 116 रन नहीं बना पाई। टॉम लैथम के अलावा और कोई बल्लेबाज पिच पर जमकर बल्लेबाजी नही कर सका। उन्होंने 59 रन बनाए। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर सके और 30 रन से भारतीय टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। बोर्ड प्रेसिडेंट के लिए शहबाज नदीम और जयदेव उनादकट ने 3-3 विकेट हासिल किए।