{"_id":"69de265b4c111c6fb50a9e92","slug":"blessing-muzarabani-has-been-handed-a-two-year-ban-by-the-pakistan-super-league-for-choosing-ipl-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2026: आईपीएल को प्राथमिकता देने पर बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया दो साल का प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2026: आईपीएल को प्राथमिकता देने पर बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया दो साल का प्रतिबंध
Tue, 14 Apr 2026 05:05 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:05 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी दो साल तक पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं खेल सकेंगे। मुजरबानी ने इस साल पीएसएल की जगह आईपीएल में खेलने चुना था जिससे पाकिस्तान बौखला गया।
विज्ञापन
ब्लेसिंग मुजरबानी
- फोटो : IANS
विस्तार
आईपीएल को प्राथमिकता देने पर पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। मुजरबानी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध होने के बावजूद आईपीएल में खेलने का विकल्प चुना था। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया था।
मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अनुबंध किया था, लेकिन आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल होने की पेशकश की जिसके बाद उन्होंने पीएसएल से हटने का फैसला किया। पिछले टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुजरबानी ने अब तक केकेआर के लिए दो मैच खेले हैं और ईडन गार्डेंस में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लिए थे।