IND Inning
115/1 (8.1 ov)
Ishan Kishan 36(17)*
Abhishek Sharma 67 (26)
WI elected to bowl
{"_id":"de969eae-7818-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"blazing-gayle-fires-dhaka-into-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल में चला गेल का बल्ला, ठोका शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीपीएल में चला गेल का बल्ला, ठोका शतक
मीरपुर/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल अपनी टीम के लिए बेशक अच्छा प्रदर्शन न कर पा रहे हो लेकिन उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 12 छक्कों सहित 114 रन ठोककर ढाका ग्लेडिएटर्स को फाइनल में पहुंचा दिया है। क्रिस गेल ने केवल 51 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्के जड़ते हुए 114 रन ठोके जिसकी बदौलत ढाका ग्लेडिएटर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
विज्ञापन
जवाब में सिलहट रॉयल्स ने कप्तान मुशफिकुर रहीम की 86 रन की पारी से ढाका को कड़ी चुनौती देने की कोशिश की लेकिन उनकी टीम 6 विकेट पर 193 रन बनाकर लक्ष्य से थोड़ी दूर रह गई। गेल को उनके तूफानी शतक के लिए 'मैन आफ द मैच' घोषित किया गया।
विज्ञापन
गेल की इस पारी की बदौलत ढाका ग्लेडिएटर्स दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। गेल इस मैच से 12 घंटे पहले ही मीरपुर पहुंचे। अपने विस्फोटक शतक से उन्होंने दिखा दिया कि क्यों उन्हें इस फार्मेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कहा जाता है।
विज्ञापन
कैरेबियाई ओपनर का इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था जहां उन्हें रन बनाने के लिए जूझना पड़ा था गेल ने मैच के बाद कहा कि इस शतक से मेरी फार्म लौट आई है और मैं उम्मीद करता हूं कि इस फार्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बरकरार रखूंगा।