{"_id":"67b2ed49075eaa4f22015808","slug":"blasters-jhansi-vs-ghaziabad-tigers-llc-ten10-live-cricket-score-match-result-updates-in-hindi-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten 10: रोमांचक मैच में बुंदेलखंड ने गाजियाबाद को 5 रन से हराया, आखिरी ओवर में 17 रन नहीं बना सके टाइगर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten 10: रोमांचक मैच में बुंदेलखंड ने गाजियाबाद को 5 रन से हराया, आखिरी ओवर में 17 रन नहीं बना सके टाइगर्स
Mon, 17 Feb 2025 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:33 PM IST
सार
पहला मैच बुंदेलखंड ब्लास्टर्स और गाजियाबाद टाइगर्स के बीच खेला गया। बुंदेलखंड के 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद की टीम 109 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
एलएलसी टेन-10
- फोटो : LLC ten 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने रोमांचक मुकाबले में गाजियाबाद टाइगर्स को पांच रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड ने 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 114 रन बनाए थे। जवाब में गाजियाबाद की टीम अच्छी शुरुआत को नहीं भुना सकी और 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 109 रन ही बना सकी। एलएलसी टेन-10 के मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। गाजियाबा को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की दरकार थी, लेकिन टीम 11 रन ही बना सकी।
बुंदेलखंड की पारी
बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 114 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन नोमान शेख की कप्तानी पारी ने बुंदेलखंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। बुंदेलखंड को पहला झटका सात के स्कोर और दूसरा झटका 26 के स्कोर पर लगा था। अखिलेश अधाना (6) और नदीम शेख (14) आउट हो गए। अखिलेश को कौशल राठौड़ और नदीम को निखिल दीक्षित ने आउट किया। 50 के स्कोर पर बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को तीसरा झटका लगा। हिमांशु ने मैदान पर जम चुके सनी भाटी को कैच आउट कराया। भाटी ने 16 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। इसके बाद नोमान ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने हितेंद्र सिंह जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। हितेंद्र 11 गेंद में चार छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नोमान 17 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। गाजियाबाद की ओर से कौशल राठौड़ ने दो विकेट लिए। वहीं, निखिल दीक्षित और हिमांशु को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
गाजियाबाद की पारी
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम ने तेज शुरुआत की थी। तीन ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 35 रन बना लिए थे। छह ओवर के बाद गाजियाबाद का स्कोर दो विकेट गंवाकर 68 रन हो गया था। हालांकि, इसके बाद टीम पटरी से उतर गई। टीम ने ज्यादा विकेट तो नहीं गंवाए, लेकिन रन बनाने की गति धीमी पड़ गई। टीम को पहला झटका अमन यादव के रूप में लगा। वह 12 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर रवि की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, निशार मंसूरी को रोहन ने आकाश के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बना सके। रोहित शर्मा 16 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान अविनाश राणा 14 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 23 रन और कौशल राठौड़ पांच गेंद में नौ रन बनाकर नाबाद रहे। बुंदेलखंड की ओर से रवि, रोहन और विशाल को एक-एक विकेट मिला।