फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bizarre match of Indian cricket history, All out for 7! Rivals win by 754 runs

OMG! वन-डे मैच में 761 रन ठोक दिए, विपक्षी टीम के सारे बल्लेबाज 0 पर आउट

Fri, 22 Nov 2019 07:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 Nov 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Bizarre match of Indian cricket history, All out for 7! Rivals win by 754 runs
- फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन

मुंबई के इंटर-स्कूल क्रिकेट हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में एक अनोखा क्रिकेट मुकाबला देखने को मिला है। 20 नवंबर को एक टीम ने पहली पारी में 761 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम महज सात रन ही बना पाई, वो भी सारे रन एक्सट्रा के तौर पर स्कोरकार्ड में जुड़े थे। यानी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का कोई भी बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाया।

मुंबई में चल रहे हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में बोरिवली के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और अंधेरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी आमने-सामने थे। विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल ने पहले बैटिंग करते हुए 39 ओवरों में 761 रन बनाए। तय समय में चिल्ड्रेंस एकेडमी 6 ओवर कम ही फेंक पाई। इस वजह से उनपर 156 रन की पेनल्टी लगी।

विज्ञापन


चिल्ड्रन वेलफेयर स्कूल के बल्लेबाजों को समेटने के लिए सिर्फ दो गेंदबाज काफी रहे। विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के तेज गेंदबाज आलोक पाल ने तीन ओवर में तीन रन देकर 6 विकेट लिए वहीं कप्तान वरोद राजे ने दो विकेट झटके। चिल्ड्रन वेलफेयर स्कूल के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विवेकानंद स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवरों में 761 रन ठोके थे। मीत मायरे ने तिहरा शतक ठोका। उन्होंने 134 गेंदों में नाबाद 338 रनों की पारी खेली। इस बल्लेबाज ने 56 चौके और 7 छक्के जड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed