{"_id":"57e21bcc4f1c1b2856a826e6","slug":"bishan-bedi-gundappa-viswanath-yet-to-get-bcci-invite-for-500th-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाह रे BCCI! अजहर को बुलाया, लेकिन इन 2 पूर्व कप्तानों को भूल गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाह रे BCCI! अजहर को बुलाया, लेकिन इन 2 पूर्व कप्तानों को भूल गया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी-कभी बीसीसीआई भी कमाल का काम करता है, टीम इंडिया के 500वें टेस्ट मैच में अपने सभी पूर्व कप्तानों को निमंत्रण भेजा सिवाए दो के। कानपुर के ग्रीन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा टेस्ट मैच भारत का 500वां टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस ऐतिहासिक अवसर को बड़े स्तर पर आयोजित करने का ऐलान पहले ही कर चुका था। उसकी योजना में अब तक के सभी कप्तानों को बुलाकर उनका सम्मान करना भी था।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने इस बार मैच फिक्सिंग के आरोपी रहे पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी निमंत्रित किया है। इससे पहले अजहर पर मैच फिक्सिंग के आरोप होने के कारण बीसीसीआई उनसे दूरी बनाए रखता था। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने अजहर को निमंत्रित किए जाने को लेकर कहा था कि वह भी पूर्व कप्तान हैं तो उन्हें भी निमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने अजहर को सम्मान समारोह के लिए निमंत्रित किया है लेकिन उसने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी को अभी तक कोई निमंत्रण नहीं भेजा है। बेदी ने टीम इंडिया के लिए 22 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है लेकिन बोर्ड अभी तक उनका नाम भूल गया है।
इस सम्मान समारोह में सचिन तेंदुलकर, कृष्णमचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर समेत कई पूर्व कप्तानों को आमंत्रित किया गया है। टीम के वर्तमान मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली को भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रसिद्ध 'जुबली' टेस्ट मैच के कप्तान को भूल गया बीसीसीआई
बिशन सिंह बेदी
- फोटो : Getty
बिशन सिंह बेदी के अलावा एक और पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ को भी नहीं बुलाया गया है जिन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट मैचों में टीम की अगुवाई की है।
कानपुर के ग्रीनपार्क में 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाला टेस्ट टीम इंडिया का 500वां टेस्ट है। इस मैच के लिए 69 वर्षीय बेदी और विश्वनाथ को न तो लिखित और न ही टेलीफोन पर किसी तरह का निमंत्रण मिला है। पूर्व फिरकी गेंदबाज बेदी ने कहा कि उन्हें अभी तक निमंत्रण का इंतजार है।
दूसरी ओर, विश्वनाथ के लिए खास बात यह है कि उन्होंने 1980 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए उस प्रसिद्ध 'गोल्डन जुबली' टेस्ट मैच में टीम इंडिया की अगुवाई की थी। विश्वनाथ का भी कहना है कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "लेकिन मैंने सिर्फ 2 मैचों में ही टीम इंडिया की कप्तानी की थी। क्या मैं आमंत्रण हासिल करने के लिए योग्य हूं?"
दो दिग्गजों को निमंत्रित नहीं किए जाने पर बीसीसीआई के जीएम एमवी श्रीधर से सवाल पूछे गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। भारत के 84 साल के टेस्ट इतिहास में पूर्व कप्तान अजित वाडेकर को निमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण भाग लेने से मना कर दिया था।