{"_id":"5b97350e867a55013061b257","slug":"birthday-special-lala-amarnath-first-captain-of-independent-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bday Spcl: भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान थे लाला अमरनाथ, पाक को पहली बार इन्होंने ही दी थी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bday Spcl: भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान थे लाला अमरनाथ, पाक को पहली बार इन्होंने ही दी थी मात
Tue, 11 Sep 2018 10:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौजूदा टीम इंडिया में भले ही स्टार क्रिकेटर्स की कमी नहीं। मगर लाला अमरनाथ संभवतः ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय उपमहाद्वीप का पहला हीरो माना जा सकता है। 11 सितंबर, 1911 को पंजाब के कपूरथला में जन्में लाला अगर आज जीवित होते तो अपना 107वां जन्मदिन मना रहे होते। दिल्ली में 5 अगस्त 2000 को 88 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
2 of 9
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही विवादित भी। 1936 में इंग्लैंड के दौरे पर गए लाला को उनके ही कप्तान ने अनुशासनहीनता के कारण वापस भेज दिया था। इस महान क्रिकेटर के जन्मदिन पर पढ़ें उनके क्रिकेट जीवन से जुड़ी 7 बेहद दिलचस्प बातें।
3 of 9
लाला अमरनाथ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले न सिर्फ भारत के बल्कि एशिया के भी पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक शतक मुंबई के जिमखाना ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन 17 दिसंबर 1933 को लगाया था।
उन्होंने दूसरी पारी में 118 रनों की पारी खेली। हालांकि दूसरी पारी में खेली गई उनकी शतकीय पारी टीम को हार से बचा नहीं सकी। भारत यह मैच 9 विकेट से हारा था। उन्होंने पहली पारी में भी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : Getty
लाला न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज थे बल्कि वह गजब के गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 1946 में इंग्लैंड दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटके थे। साथ ही 3 बार 4-4 विकेट भी निकाले।
विज्ञापन
5 of 9
lala amarnath
लाला अमरनाथ बाद में स्वतंत्र भारत की क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बने और उनकी अगुवाई में ही भारत 1952-53 में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीत सका था। भारत ने 2-1 से यह सीरीज जीती थी पाकिस्तान के खिलाफ।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।