फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big Blow for rajasthan royals England Pacer Jofra Archer ruled out from Sri lanka tour and IPL 2020

IPL 2020 से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी नहीं खेलेंगे

Thu, 06 Feb 2020 04:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Feb 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Big Blow for rajasthan royals England Pacer Jofra Archer ruled out from Sri lanka tour and IPL 2020
जोफ्रा आर्चर

आईपीएल के 13वें सीजन से पहले ही लीग और राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर आई है। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से इस बार के आईपीएल में भाग नहीं ले पाएंगे। इतना ही नहीं वे इंग्लैंड की तरफ से श्रीलंका दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


आर्चर को दाहिने कोहनी में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है जिसकी वजह से उन्हें और उनकी टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। वे चोट की वजह से ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दूसरे-तीसरे टेस्ट से बाहर रहे थे और फिर चौथे और आखिरी टेस्ट मैच का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आर्चर स्कैन के लिए इंग्लैंड लौट गए थे जहां इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर है और वे क्रिकेट खेलने की स्थिति में नहीं हैं।

बता दें कि जोफ्रा आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं और टीम के स्टार गेंदबाज हैं, ऐसे में यह स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम के लिए भी बड़ा झटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed