{"_id":"61e7fc4d7aa38e3dcc28b3d2","slug":"big-bash-league-2021-22-virat-kohli-s-ipl-teammate-glenn-maxwell-wreaks-havoc-in-big-bash-league-scored-a-century-in-the-100th-t20-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Bash League: आईपीएल से पहले विराट कोहली के इस साथी का कहर, 100वें टी-20 मैच में शतक जमाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Big Bash League: आईपीएल से पहले विराट कोहली के इस साथी का कहर, 100वें टी-20 मैच में शतक जमाया
Wed, 19 Jan 2022 05:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:26 PM IST
सार
100 रन बनाने में मैक्सवेल ने 14 चौके और तीन छक्के लगाए। यानी उन्होंने 100 में से 74 रन सिर्फ चौके-छक्के से अर्जित किए। अपनी पूरी पारी में मैक्सवेल ने 22 चौके और चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 लीग बिग बैश में जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने लीग में मेलबर्न स्टार्स से खेलते हुए होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया। वे 64 गेंदों पर 154 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका 100वां टी-20 मैच भी था। इस शतक के जरिए मैक्सवेल ने आईपीएल 2022 से पहले विपक्षी टीमों को चेतावनी दी है। उन्हें इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रीटेन किया है। बिग बैश में यह इस सीजन में मैक्सवेल का दूसरा शतक रहा।
मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर जड़ा शतक
होबार्ट के खिलाफ मैच में मेलबर्न के कप्तान मैक्सवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनिंग के लिए खुद कप्तान और जो क्लार्क उतरे। इसके बाद मैदान पर मैक्सवेल का तूफान देखने को मिला। उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह बिग बैश लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले 2014 में पर्थ स्कॉर्चर्स के क्रेग सिमंस ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक जड़ा था।
पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाए
100 रन बनाने में मैक्सवेल ने 14 चौके और तीन छक्के लगाए। यानी उन्होंने 100 में से 74 रन सिर्फ चौके-छक्के से अर्जित किए। अपनी पूरी पारी में मैक्सवेल ने 22 चौके और चार छक्के लगाए। यानी 154 में से 112 रन तो उन्होंने चौके-छक्के से बनाए। मैक्सवेल ने होबार्ट के सभी गेंदबाजों पर जमकर धुनाई की। मेलबर्न की पारी के 18वें ओवर में संदीप लमिछाने गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में मैक्सवेल ने लगातार पांच चौके जड़े।
मैक्सवेल के करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
64 गेंदों पर नाबाद 154 रन मैक्सवेल के करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले नाबाद 145 रन उनकी सबसे बड़ी पारी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 273 रन बनाए। मैक्सवेल के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 31 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें चार चौके और छह छक्के शामिल है। स्टोइनिस को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया है।
मेलबर्न ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया
273 रन लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले पिछले साल सिडनी थंडर ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 232 रन बनाए थे। जवाब में होबार्ट हरिकेंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बना सकी। मेलबर्न स्टार्स ने मैच 106 रन से जीता। मैक्सवेल ने बिग बैश के इस सीजन 13 मैचों में 42.54 की औसत और 159.72 के स्ट्राइक रेट से अब तक 468 रन बनाए हैं। वे इस मामले में बेन मैकडरमोट के बाद दूसरे नंबर पर हैं। बेन ने 12 मैचों में 570 रन बनाए हैं।
मैक्सवेल ने पांचवीं बार टी-20 में शतक जड़ा
मैक्सवेल के ओवरऑल टी-20 करियर यह पांचवां शतक रहा। वे लीग और अंतरराष्ट्रीय दोनों टी-20 मिलाकर कुल 320 पारियों में करीब 30 की औसत से 7719 रन बना चुके हैं। इसमें पांच शतक और 45 अर्धशतक शामिल है। यानी उन्होंने 50वीं बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया। टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा है। इसके अलावा मैक्सवेल टी-20 में 119 विकेट भी ले चुके हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा भी थे।

Take a bow @Gmaxi_32!! 👏👏#BBL11 pic.twitter.com/fAQ7FtQafT
विज्ञापन विज्ञापन— KFC Big Bash League (@BBL) January 19, 2022