फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bhuvneshwar kumar took hattrick against jharkhand in syed mushtaq ali trophy for uttar pradesh scorecard

SMAT: मुश्ताक अली ट्रॉफी में आया भुवनेश्वर कुमार का तूफान, हैट्रिक लेकर दिलाई टीम को जीत, RCB फैंस में खुशी

Thu, 05 Dec 2024 06:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Dec 2024 06:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने पारी के 17वें ओवर में लगातार तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
bhuvneshwar kumar took hattrick against jharkhand in syed mushtaq ali trophy for uttar pradesh scorecard
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : https://www.royalchallengers.com

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते दिख रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के कप्तान हैं और दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को 34 वर्षीय गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर सुर्खियां बटोरीं। आईपीएल 2025 से पहले उनके इस तरह के प्रदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के फैंस का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने ली हैट्रिक
उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने पारी के 17वें ओवर में लगातार तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पहली गेंद पर रॉबिन मिन्ज को आउट किया, इसके बाद दूसरी गेंद पर बालकृष्ण को चलता किया। वहीं, तीसरी गेंद पर उन्होंने झारखंड के विवेकानंद को अपना शिकार बनाया। रॉबिन ने 11 रन बनाए जबकि बाकी दोनों बल्लेबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में 160 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 28 गेंदों का सामना किया और 45 रन बनाए। जवाब में झारखंड की टीम सिर्फ 150 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस तरह यूपी ने झारखंड को इस मुकाबले में 10 रन से हरा दिया। 
विज्ञापन

भुवनेश्वर पर हुई नोटों की बारिश
आईपीएल 2025 से पहले भुवनेश्वर कुमार के दमदार प्रदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का दिल जीत लिया। बता दें कि, आरसीबी ने हाल ही में अनुभवी गेंदबाज को 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। नीलामी से पहले उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था। भारतीय तेज गेंदबाज आरसीबी के नए तेज गेंदबाजी आक्रमण में जोश हेजलवुड के साथ दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed