{"_id":"5e0883ae8ebc3e87ce3eb3e8","slug":"bhuvneshwar-kumar-said-cannot-put-a-timeline-when-i-will-get-fit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर की चोट गहरी, कहा- मुझे खुद नहीं पता कि मैं कब वापसी करूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भुवनेश्वर की चोट गहरी, कहा- मुझे खुद नहीं पता कि मैं कब वापसी करूंगा
Sun, 29 Dec 2019 04:15 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 29 Dec 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अभी नहीं पता कि वह कब क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे, क्योंकि अब तक यह तय नहीं किया जा सकता है कि उनकी स्पोर्ट्स हर्निया के उपचार के लिए सर्जरी की जरूरत है या नहीं। यह अनुभवी तेज गेंदबाज कथित तौर पर अपने रिहैबिलिटेशन में खामी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता।
विज्ञापन
वह हालांकि हैरान है कि उनके हर्निया का पता पहले क्यों नहीं चला। भुवनेश्वर ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि विश्व टी-20 में अब भी नौ महीने का समय है। मैं इस बारे में नहीं सोच रहा। सबसे पहले मुझे फिट होना है और मुझे नहीं पता कि मैं कब फिट हो पाऊंगा। एनसीए की भूमिका पर 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे लेते हैं। उन्हें एनसीए से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनसीए ने निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया होगा लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ और वे इसका पता क्यों नहीं लगा पाए। फिर भी इस बारे में टिप्पणी करने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं क्योंकि शायद मैं कुछ और कहूं और बीसीसीआई किसी और निष्कर्ष पर पहुंचे।
विज्ञापन
भारत के लिए 21 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी-20 खेल चुके मेरठ के भुवनेश्वर से पूछा गया कि क्या खिलाड़ी एनसीए में जाने से डरते हैं तो उन्होंने कहा कि यह किसी भी खिलाड़ी की व्यक्तिगत इच्छा है कि वह एनसीए जाना चाहता है या नहीं।’
डॉक्टर से मुलाकात का इंतजार
अपने उबरने की प्रक्रिया पर भुवनेश्वर ने कहा कि उन्हें डॉक्टर से मुलाकात का इंतजार है जिसके बाद सर्जरी की जरूरत का स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगा। भुवनेश्वर ने कहा कि सर्जरी को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं हैस लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया के मामले में आम तौर पर सर्जरी ही की जाती है। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से मिलना होगा। मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या होगा लेकिन हम जितना जल्दी संभव को इसका उपचार कराने का प्रयास कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज दौरे के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर ने इसी टीम के खिलाफ इस महीने टी-20 श्रृंखला में वापसी की थी, लेकिन एक बार फिर चोटिल हो गए। भुवनेश्वर से पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए क्या उनके और एक अन्य चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर (स्ट्रेस फ्रेक्चर) के बीच सीधी टक्कर है।
उन्होंने कहा कि जब मैं फिट हो जाऊंगा तो यह प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इसलिए मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि कौन मौजूद है। चयन मेरे हाथ में नहीं है और ना ही यह मेरा काम है। मेरा काम प्रदर्शन करना है और मैं ऐसा करूंगा।