फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bhuvneshwar kumar engaged with nupur nagar marriage on the cards soon

भुवनेश्वर कुमार ने नुपूर से की सगाई, इस समय होगी शादी

Thu, 05 Oct 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 05 Oct 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar engaged with nupur nagar marriage on the cards soon
भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर - फोटो : circle of cricket

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने शहर मेरठ की नुपूर नागर से बुधवार को सगाई कर ली है। भुवी और नुपूर के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में नोएडा में सगाई की रस्म पूरी हुई। भुवी और नुपूर ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। सूत्रों की माने तो इस साल दिसंबर में भुवनेश्वर कुमार और नुपूर की शादी होगी।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद ही भुवनेश्वर कुमार ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नुपूर के साथ फोटो शेयर किया था। तब भुवी ने कैप्शन दिया, 'मेरी बेटर हाफ।' 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार की दोपहर को सगाई का भुवी-नुपूर की सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। नुपूर मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं और भुवी की पड़ोसी हैं। भुवी के पिता किरन पाल सिंह और नुपूर के पिता यशपाल सिंह नागर पुलिस सेवा से बतौर दरोगा सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है भुवी की बेटर हाफ, क्या करती हैं

bhuvneshwar kumar engaged with nupur nagar marriage on the cards soon
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : twitter

भुवनेश्वर कुमार की मंगेतर नुपूर नागर की शुरुआती पढ़ाई देहरादून में हुई। यहां वो सिक्स्थ क्लास तक पढ़ीं और इसके बाद परिवार के साथ मेरठ आ गईं। फिर मेरठ में मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में उन्होंने सातवीं से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की। 

2010 में 12वीं पास करने के बाद नुपूर ने नोएडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वह नोएडा में ही जॉब कर रही हैं। फिलहाल उनका पूरा परिवार नोएडा में ही रहता है। चार भाई-बहनों में नूपुर सबसे छोटी हैं। उनकी दो बड़ी बहनों व भाई की शादी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने खोला राज, फोटो शेयर कर बताया कौन है उनकी 'बेटर हाफ'

नूपुर का ध्यान पढ़ाई में अधिक और खेल की ओर कम रहा। यह बात जेपी एकेडमी में वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत राम सुधीर भी मानते हैं। राम सुधीर ने बताया कि नूपुर ने स्कूल स्तरीय कुछ खेलों में तो हिस्सा लिया, लेकिन खेल में कभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

भुवी के पिता ने किया बड़ा ऐलान

bhuvneshwar kumar engaged with nupur nagar marriage on the cards soon
भुवनेश्वर कुमार
इसके साथ ही भुवी के पिता ने बताया कि दोनों की सगाई की रस्म पूरी हो चुकी है और शादी इसी साल दिसंबर तक करने की इच्छा है। भुवी के क्रिकेट शेड्यूल के बीच जो भी समय निकलेगा, हम उसी दौरान शादी की तारीख तय करने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार को 7 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलना है। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी मौका मिलना तय है। भुवनेश्वर टीम इंडिया के सीमित ओवरों के प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं। 

शादी नोएडा में होगी या मेरठ में इस बारे में जल्द फैसला होगा।

शर्मीले भुवी के फॉलोअर्स की लिस्ट में इतना बड़ा इजाफा हुआ

bhuvneshwar kumar engaged with nupur nagar marriage on the cards soon
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार को शर्मीला मिजाज का माना जाता है। हालांकि, नुपूर के साथ रिश्ते को लेकर उनकी सक्रियता देखने योग्य रही। इसी साल 11 मई को पहली बार भुवी ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सामने बैठी महिला का चेहरा छिपाया हुआ था। इसके बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया था।

तीन अक्टूबर की देर शाम को जब भुवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर पोस्ट की तो मामला खुल गया कि 11 मई वाली तस्वीर के आधे हिस्से में नूपुर ही थीं। चार अक्टूबर को सगाई के बाद शाम को एक बार फिर भुवी के इंस्टाग्राम के दूसरे एकाउंट से दो तस्वीरें पोस्ट की गईं। ये दोनों तस्वीरें सगाई समारोह की थीं। भुवी की 'बेटर हाफ' वाली तस्वीर का मैजिक देखिए कि एक ही दिन में उनके 15 हजार प्रशंसक बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed