फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bharat Arun says If a bowler concedes a boundary, I know Ravi Shastri will shout at me

खुलासा: भरत अरुण ने बताया रहाणे-कोहली के बीच फर्क, बोले- ऐसा होने पर शास्त्री चिल्लाते हैं 

Wed, 27 Jan 2021 10:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 27 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bharat Arun says If a bowler concedes a boundary, I know Ravi Shastri will shout at me
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बुधवार को मुख्य कोच रवि शास्त्री और अजिंक्य रहाणे को लेकर तमाम खुलासे किए। अरुण ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर किसी गेंदबाज की गेंदों पर चौका लगता है तो रवि शास्त्री मुझ पर चिल्लाते हैं। हमेशा उनकी चाहत होती है कि गेंदबाज केवल विकेट ले और एक भी रन न दे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कोई गेंदबाज दो चौके दे दे तो वह चिल्लाने लगते हैं। अगर कोई गेंदबाज एक चौका देता है तो मुझे पता चल जाता कि वह मेरे ऊपर जरूर चिल्लाएंगे। वहीं, भरत अरुण ने कहा कि अजिंक्य रहाणे इतने शांतचित इंसान हैं। गेंदबाज रणनीति के अनुसार चलने में नाकाम रहने पर भी उनसे डरते नहीं हैं जबकि नियमित कप्तान विराट कोहली से डर जाते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि विराट गुस्सा हो जाएगा। 
विज्ञापन


रहाणे बेहद शांतचित इंसान हैं- भरत अरुण
अरुण ने आगे कहा, 'जब अजिंक्य की बात आती है तो वह बेहद शांतचित इंसान हैं। रहाणे बाहर से बेहद नरम दिख सकते हैं लेकिन अंदर से वह बेहद मजबूत हैं।' उन्होंने कहा, 'वह अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और शांत दिखते हैं। अगर गेंदबाज गलती भी करता है तो वे कप्तान से नहीं डरते। वह जानते हैं कि कप्तान उसका समर्थन करेगा।' अरुण ने कहा, 'जहां तक विराट कोहली की बात है तो यदि आप खराब गेंद करते हैं तो ऐसा लग सकता है कि वह गुस्सा हो जाएगा लेकिन यह उनके अंदर की ऊर्जा होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed