{"_id":"6465fea50ae70020a80ea864","slug":"better-to-play-with-virat-kohli-than-against-him-says-rcb-captain-faf-du-plessis-2023-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kohli and Plessis: विराट के दीवाने हैं आरसीबी के कप्तान प्लेसिस, बोले- उनके खिलाफ खेलने से अच्छा है साथ खेलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kohli and Plessis: विराट के दीवाने हैं आरसीबी के कप्तान प्लेसिस, बोले- उनके खिलाफ खेलने से अच्छा है साथ खेलना
Thu, 18 May 2023 04:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 18 May 2023 04:02 PM IST
सार
डुप्लेसिस ने बताया की किस तरह विराट कोहली का यह क्रिकेट के लिए जुनून ना केवल उनके टीम के खिलाड़ी बलकि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को भी प्रभावित करता है, उनको ऊर्जावान करता है।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली साल 2022 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए साथ खेल रहें हैं। यह दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं जो बैंगलोर की टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। चाहे मैदान के अंदर हो या बाहर दोनों एक दूसरे का समर्थन करते रहें हैं। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान फाफ डुप्लेसिस ने खुलकर विराट कोहली के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि विराट कोहली मैदान के अंदर और बाहर जो इंसान हैं, उस वजह से वह कोहली से प्यार करते हैं।
डुप्लेसिस ने कहा," विराट की सबसे बड़ी चीज है उनका क्रिकेट के लिए जुनून, मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। हर विकेट के लिए उनके जुनून का स्तर अलग ही होता है। हर विकेट के लिए दस में से दस। कभी-कभी मैं सोचता हूं कि यह इंसान हर समय कैसे इतना जोशीला रह सकता है ,तब भी अगर 11वें प्लेयर का विकेट गिरा हो, मैं यह देखकर हैरान हो जाता हूं। उनके साथ एक टीम में रहने के बाद मैं यह कह सकता हूं कि, "विराट के खिलाफ खेलने से अच्छा है उनके साथ खेलना।"
इसके बाद डुप्लेसिस ने बताया की किस तरह विराट कोहली का यह क्रिकेट के लिए जुनून ना केवल उनके टीम के खिलाड़ी बलकि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को भी प्रभावित करता है, उनको ऊर्जावान करता है।
विज्ञापन
फाफ ने कहा" जब आप विराट के खिलाफ खेलते हैं तो कभी-कभी उनका जुनून आपको भी प्रभावित करता है। वहीं, उनके साथ बल्लेबाजी करते समय यह खुद को फील होता है, यह सही में ऐसी चीज है, जो फैलती है। यह आपको हमेशा अपना बेस्ट देने के लिए मजबूर करेगी। क्रिकेट के इस खिलाड़ी के पीछे छुपे उस व्यक्ति को जानकर अच्छा लगता है। वह बेहद ही उदार और साफ दिल के इंसान हैं जो मेरी ही तरह पारिवारिक भी हैं। हम बहुत अच्छे दोस्त भी बन चुके हैं और हमारी रुचि भी एक जैसी है, जैसे पारिवारिक होना, खेल के प्रति जुनून और टैटू।
फाफ डुप्लेसिस आईपीएल 2023 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। फाफ ने 12 मैचों में 57.36 के औसत और 154.27 के स्ट्राइक रेट से 631 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम अंक तालिका में 12 अंक लेकर पांचवे स्थान पर है।