फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Best Wicketkeepers in Cricket History: Top 5 Legends with Most Dismissals Across Formats Dhoni, Gilchrist

Best Wicketkeeper: दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, किए सबसे ज्यादा शिकार; ग्लव्स पहन गेम पलटने में थे माहिर

Sat, 16 Aug 2025 10:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Aug 2025 10:37 AM IST
सार

गेंद कहां डालनी है, इसकी सलाह गेंदबाजों को देना, एल्बीडब्ल्यू अपील पर रिव्यू लेना है या नहीं, बल्लेबाज के फुट वर्क...जैसी कई चीजों पर विकेटकीपर की नजर होती है और वह विपक्षी बल्लेबाज के खिलाफ सही रणनीति बनाने में मदद कर सकता है। हम आपको इस खबर में दुनिया के पांच सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं...

विज्ञापन
Best Wicketkeepers in Cricket History: Top 5 Legends with Most Dismissals Across Formats Dhoni, Gilchrist
गिलक्रिस्ट, संगकारा और धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिकेट की दुनिया में बल्लेबाज और गेंदबाज जितने अहम होते हैं, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी फील्डर्स की होती है। फील्डर्स में भी विकेटकीपर के कंधों पर काफी जिम्मेदारी होती है। विकेट के पीछे खड़े होकर न सिर्फ गेंद को पकड़ना बल्कि स्टंपिंग और रन आउट करके मैच का रुख बदलना आसान काम नहीं होता। इतिहास गवाह है कि कई दिग्गज विकेटकीपर अपने कमाल के रिफ्लेक्स और तेज दिमाग से विपक्षी टीम की योजनाओं को ध्वस्त करते रहे हैं। क्रिकट एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि विकेट के पीछे से विकेटकीपर को मैदान का सबसे अच्छा व्यू मिलता है।
विज्ञापन


गेंद कहां डालनी है, इसकी सलाह गेंदबाजों को देना, एल्बीडब्ल्यू अपील पर रिव्यू लेना है या नहीं, बल्लेबाज के फुट वर्क...जैसी कई चीजों पर विकेटकीपर की नजर होती है और वह विपक्षी बल्लेबाज के खिलाफ सही रणनीति बनाने में मदद कर सकता है। हम आपको इस खबर में दुनिया के पांच सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

धोनी विकेट के पीछे से पलटते थे गेम

विकेटकीपिंग के दिग्गजों में एमएस धोनी का नाम सबसे अलग और सबसे चमकदार है। 2004 में डेब्यू करने के बाद धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों प्रारूपों को मिलाकर विकेट के पीछे 829 शिकार किए। इनमें 634 कैच और 195 स्टंपिंग शामिल हैं। धोनी की गिनती ऐसे विकेटकीपर्स में होती है जो सिर्फ गेंद पकड़ने तक सीमित नहीं थे, बल्कि कई बार विकेट के पीछे से गेम का पासा पलट देते थे। यही वजह है कि उन्हें 'वॉल बिहाइंड द स्टंप्स' (विकेट के पीछे दीवार) कहा गया। 

बाउचर शीर्ष पर, गिलक्रिस्ट दूसरे नंबर पर

Best Wicketkeepers in Cricket History: Top 5 Legends with Most Dismissals Across Formats Dhoni, Gilchrist
धोनी - फोटो : ANI
हालांकि, धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 467 मैचों में 952 कैच और 46 स्टंपिंग मिलाकर कुल 998 शिकार किए। ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबबाज एडम गिलक्रिस्ट भी विकेटकीपिंग में एक बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने 396 मैचों में 813 कैच और 92 स्टंपिंग के साथ 905 शिकार किए। वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

संगकारा भी लिस्ट में शामिल

वहीं, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी शानदार रहे। उन्होंने 594 मैचों में विकेट के पीछे से 678 शिकार किए, जिनमें 539 कैच और 139 स्टंपिंग शामिल हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली ने 287 मैचों में 628 शिकार किए। इनमें 560 कैच और 298 स्टंपिंग शामिल हैं।

स्टंपिंग में धोनी सबसे बेहतर

हालांकि, धोनी इन सबसे स्टंपिंग के मामले में बेहतर रहे हैं। धोनी ने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 195 स्टंपिंग कीं, जो कि सबसे ज्यादा हैं। बिजली की तेजी से स्टंपिंग करना, उनके बाएं हाथ का खेल था। ये पांचों खिलाड़ी अपने-अपने समय के बेस्ट विकेटकीपर रहे हैं। आज भी क्रिकेट फैंस इनकी विकेटकीपिंग स्किल्स को याद करते हैं और मानते हैं कि विकेट के पीछे इनकी मौजूदगी से गेंदबाजों को बड़ी राहत मिलती थी।

दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

खिलाड़ी (देश) मैच कैच स्टंपिंग कुल शिकार
मार्क बाउचर (द. अफ्रीका) 467 952 46 998
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 396 813 92 905
एमएस धोनी (भारत) 538 634 195 829
कुमार संगकारा (श्रीलंका) 594 539 139 678
इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया) 287 560 68 628
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed