फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Best Playing-11: Four Indian players Rohit Sharma, Ravichandran Ashwin, Rishabh Pant, Akshar Patel got place in Cricket Australia's XI of the year

Best Playing-11: चार भारतीय खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वर्ष की एकादश में जगह मिली, अक्षर भी शामिल

Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
सार

रोहित को श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ ओपनर के तौर पर रखा गया है। तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशाने को जगह मिली है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, पाकिस्तान के फवाद आलम और पंत उनके बाद हैं।

विज्ञापन
Best Playing-11: Four Indian players Rohit Sharma, Ravichandran Ashwin, Rishabh Pant, Akshar Patel got place in Cricket Australia's XI of the year
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन समेत चार भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वर्ष की एकादश में शामिल किए गए हैं। रोहित और अश्विन के अलावा विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी इसमें जगह मिली है। 
विज्ञापन


रोहित को श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ ओपनर के तौर पर रखा गया है। तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशाने को जगह मिली है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, पाकिस्तान के फवाद आलम और पंत उनके बाद हैं। रोहित ने इस साल शानदार प्रदर्शन करके रूट के बाद सर्वाधिक रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


पंत को विकेटकीपर बनाया गया है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया। अश्विन ने इस साल टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लिए हैं जबकि अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश : रोहित शर्मा, दिमुथ करुणारत्ने, मार्नस लाबुशाने, जो रूट, फवाद आलम, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, काइल जैमीसन, अक्षर पटेल, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed